गुजरात के आनंद में उपचार कराने की निकली है ट्रैवल हिस्ट्री,
नगर में मचा हड़कंप
आशुतोष पंचोली
आलीराजपुर न्यूज।ब्यूरो चीफ
जिला मुख्यालय अलीराजपुर पर पहला कोरोनावायरस पॉजिटिव मरीज मिलने से पूरे नगर में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने एहतियातन जहां पर मरीज मिला है पशुपतिनाथ मार्ग कुमार वाडा को सील करने की कार्यवाही आरंभ कर दी है।नवागत एसडीएम लक्ष्मी गामड़ प्रशासन के अफसरों व कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच चुकी है एवं उन्होंने आवश्यक कार्यवाही के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।मिली जानकारी के अनुसार कुमारवाड़ा पशुपतिनाथ मार्ग क्षेत्र के 40 साल का एक युवक पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ था जिसने अपना उपचार गुजरात राज्य के आणंद में करवाया उसकी ट्रेवल हिस्ट्री में गत 2 माह के दौरान 4-5 बार आनंद व अहमदाबाद जाने की जानकारी मिली है। सीएमएचओ डॉ प्रकाश ढोके ने बताया कि उक्त युवक को कुल्हे की हड्डी की समस्या है साथ ही उसकी शुगर अत्यधिक बड़ी हुई है।
अपने कुल्हे की हड्डी के ऑपरेशन के लिए यह कई बार आनंद उपचार के लिए जा चुका है ।10 जुलाई को इस युवक का वहां पर ऑपरेशन भी होना था किंतु इसकी शुगर बहुत बड़ी हुई होने से इसे ऑपरेशन नहीं किया और इसे अलीराजपुर वापस भेज दिया गया।साथ ही गुजरात में ऑपरेशन के पूर्व युवक की कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आज दोपहर में में मिली है। गुजरात के आनंद अस्पताल ने हमें इसकी सूचना दी है। सूचना मिलते ही तत्काल प्रभाव से उक्त युवक को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में लाकर भर्ती करा दिया गया है। अलीराजपुर में यह पहला केस निकला है जिसका कोरोना सेंपल गुजरात में लिया गया था।

