पिता के बाद पुत्र भी हुआ कोरोना पॉजिटिव
खट्टाली का एक मुस्लिम युवक बड़ौदा में हुई जांच में निकला कोरोना पाजिटिव
आशुतोष पंचोली/ हर्षित शर्मा
अलीराजपुर न्यूज़।
अलीराजपुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।जिले के जोबट कस्बे में गुरुवार सुबह वाणी समाज के जो बुजुर्ग कोरोनावायरस पाजिटिव निकले थे।उनके पुत्र की जांच रिपोर्ट भी शुक्रवार देर शाम को पॉजिटिव निकली है।इस प्रकार एक ही घर में पिता और पुत्र दोनों पाजिटिव निकलने से जोबट में हड़कंप मच गया है। साथ ही जोबट से लगे हुए खट्टाली कस्बे में भी मुस्लिम समाज के खत्री परिवार का एक युवक बड़ौदा में हुई जांच में शुक्रवार को कोरोनावायरस पॉजिटिव निकला है।सीएमएचओ डा.प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज़ को बताया कि जोबट में वाणी समाज के जिन बुजुर्गों को कोरोना वायरस पॉजिटिव निकला है उनके परिवार के सभी सदस्यों व आसपास के लोगों के सैंपल लिए गए थे।
जिसमें उनके पुत्र की जांच रिपोर्ट शुक्रवार शाम को पॉजिटिव निकली है। मेडिकल टीम जोबट पहुंच चुकी है और उन्हें शीघ्र ही जोबट से लेकर शुक्रवार रात तक जिला अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। इसी प्रकार डा ढोके ने आगे बताया कि खट्टाली में मुस्लिम परिवार के एक व्यक्ति की तबीयत 1 सप्ताह से खराब चल रही थी जिन्हें दाहोद बड़ौदा में भी उपचार कराया गया था उक्त व्यक्ति बड़ौदा में ही पिछले 5-7 दिनों से भर्ती है! उनका गुजरात के बड़ौदा में ही कोरोना सैंपल लिया गया जिसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव निकली है! डा ढोके ने बताया कि सभी जिले वासियों को बहुत सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि गुजरात के बड़ौदा दाहोद आने जाने वाले लोगों को कोरोनावायरस पॉजिटिव निकल रहा है।सभी लोग सतर्क रहें व एहतियात बरते।
Share on WhatsApp
