बैंकों के बाहर लग रही भीड़ बैंक ऑफ इंडिया जोबट के मैनेजर नियमों का नहीं करा पा रहे पालन
नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंस का पालन बीमारी के फैलने का डर
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
शासन प्रशासन लगातार कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए एहतियात बरतने के निर्देश दे रही है और लोगों को जागरूक करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है वही दूसरी ओर बैंक ऑफ इंडिया जोबट की शाखा के बाहर उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ रही है लेकिन बैंक प्रबंधक मैनेजर मनोज भट्टाचार्य द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में कोई रुचि नहीं दिखाई जा रही है एक काम के लिए अनेकों बार बैंक में बुलाते हैं ऐसे में भीड़ एकत्रित करके लापरवाही बरती जा रही है |
इन दिनों जोबट की बैंक ऑफ इंडिया में सोशल डिस्टेंस का पालन होता नजर नहीं आ रहा है और ना ही बेंक प्रबंधक के द्वारा बैंक के बाहर उपभोक्ताओं के लिए कोई छाया पानी की व्यवस्था की जा रही है दूरदराज से आने वाले ग्रामीण खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं कई लोग शारीरिक दूरी ना बनाकर एक दूसरे से सटकर खड़े हो रहे हैं ऐसे में बीमारी उत्पन्न होने का खतरा बना रहता है हाल ही में कई किसानों को पेंशन सरकारी सहायता राशि सहित उपार्जन के रुपए निकालने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो रही है बैंक में उमड़ रही भीड़ से निजात पाने के लिए व्यवस्था नहीं बनाई जा रही है|
जिस जगह कोरोना पॉजिटिव केस निकला उससे महज 100 मीटर की दूरी पर बैंक ऑफ इंडिया जोबट कि शाखा है।जहाँ सुबह से उपभोक्ताओं का मेला लगा हुआ रहता है बैंक के बाहर लगी भीड़ को देखते हुई जोबट एसडीएम अखिल राठौड के द्वारा बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर मनोज भट्टाचार्य को समझाया गया लेकिन मैनेजर साहब अपने दायित्व से पल्ला झाड़ते हुवे दिखाई दिये ग्रामीण क्षेत्रों से लोग आधार लिंक वह खाता खुलवाने के लिए सुबह से लाइन में लगे रहते हैं एक काम के लिये कई बार आना पड रहा है बैंक में
Share on WhatsApp

