आगामी आदेश तक जोबट नगर पूर्ण लॉकडाउन रहेगा एसडीएम अखिल राठौड़


आज सुबह रिपोर्ट आई जिसमें जोबट के एक बुजुर्ग निकले कोरोना पॉजिटिव
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
जोबट नगर कोरोना वायरस से वंचित था लेकिन गुरुवार सुबह एक दुखदः भरी रिपोर्ट आई जिससे प्रशासनिक अमला व नगर में हड़कंप मच गया जोबट नगर के लक्ष्मीगंज निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग विगत 4 दिनों से अस्वस्थ थे बुधवार रात को अलीराजपुर के जिला चिकित्सालय में भर्ती कर  सैपल लिया गया जिनकी आज सुबह जांच रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। जोबट एसडीएम अखिल राठौड़ ने बताया कि  कंटेनमेंट एरिया को सील कर दिया गया है व परिवार सहित कई लोगों के कोरोना कि जांच के लिए सेंपल लिए जा रहे हैं और आज से  आगामी आदेश तक जोबट नगर पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
कलेक्टर व एसपी भी पहुंचे जोबट 
कलेक्टर सुरभी गुप्ता व एसपी विपुल श्री वास्तव ने जोबट पहुंचकर कंटेनमेंट एरिये का जायजा लिया और अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्दश दिये 
इससे जुड़ी हुई पढ़िए हमारी खास खबर इस लिंक पर क्लिक कीजिए यहां पर

Share on WhatsApp