गुजरात अंत्येष्टि में शामिल परिवार में पांच कोरोना पॉजिटिव

परिवार को बुधवार से ही क्वारंटाइन किया हुआ था
उदयगढ़- अलीराजपुर से राजेश जयंत
 शुक्रवार का दिन उदयगढ़ के लिए बुरी खबर लेकर आया। गोधरा गुजरात में कोरोना संदिग्ध वृद्ध दंपत्ति की अलग-अलग समय में हुई मृत्यु और उनकी अंत्येष्टि में शामिल उदयगढ का परिवार मुसीबत में आ गया है। 
उक्त परिवार की स्वास्थ्यगत स्थिति की सूचना मिलने पर मंगलवार को ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस घर जाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा बुधवार को पूरे परिवार का जांच नमूना लेकर  परीक्षण हेतु अलीराजपुर भिजवाया था। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में परिवार की महिला ,  1 पुत्र, दो पुत्री और गुजरात से आई हुई एक बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। इस परिवार को बुधवार से ही क्वारंटाइन किया हुआ था।
 रिपोर्ट आने के बाद ही स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है वहीं उदयगढ़ के निवासियों में भी एक साथ  5 कोरोना पॉजिटिव निकलने से डर का माहौल उत्पन्न हो गया है।  मौके पर कलेक्टर सुरभी गुप्ता, एसपी विपुल श्रीवास्तव, एसडीएम अखिल राठौर, तहसीलदार वंदना किराडे, सीएमएचओ डॉ प्रकाश  ढोके,  सीबीएमओ डॉ अमित दलाल, थाना प्रभारी एमके रघुवंशी अपनी टीम  के साथ पहुंचे । अधिकारी बने कंटेंटमेंट एरिया  तय करने के साथ ही उक्त परिवार की ट्रेवल एवं संपर्क हिस्ट्री खंगालना शुरू कर दी है वही मोहल्ले सहित अन्य  लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
 गौरतलब है कि उदयगढ़ मे ही जिले का पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।  इसी गांव में दूसरी महिला पॉजिटिव पाई गई थी । तीसरा केस 29 जून को पाया गया, जो गुजरात के बड़ौदा में अवैध शराब सप्लाई के दौरान पकड़ा गया और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। शुक्रवार की रिपोर्ट मे एक साथ एक ही परिवार के पांच कोरोना पॉजिटिव मिलने से  हर कोई  सकते में है।

Share on WhatsApp