बैंक प्रबंधन का ध्यान नहीं उपभोक्ता परेशान
जोबट में बैंक ऑफ इंडिया का एक ही एटीएम वह भी बंद
मैनेजर साहब ग्रामीणों को क्यों परेशान कर रहे हो
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
जोबट नगर के बैंक ऑफ इंडिया का एक एटीएम गांधी चौक पर स्थित है यह एटीएम कई महीनों से खराब है एटीएम के बंद होने के कारण बैंक ऑफ इंडिया जोबट के उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है उपभोक्ता एटीएम में आते हैं लेकिन मशीन के खराब होने के कारण निराश होकर लौट जाते हैं बैंक ऑफ इंडिया जोबट के जिम्मेदार मैनेजर मनोज भट्टाचार्य का इस ओर ध्यान नहीं है इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम नगर में होते हुए भी एटीएम की सुविधा बंद है जबकि बैंक द्वारा एटीएम कार्ड जारी करने के बाद उपभोक्ताओं से प्रतिवर्ष उसका चार्ज भी लिया जाता है फिर भले ही उपभोक्ता उस कार्ड का उपयोग करें या ना करें लेकिन चार्ज देने और सुविधा होने के बाद भी कार्ड का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं |
बैंक ऑफ इंडिया जोबट शाखा में हजारो खाताधारक है इनमें से कई उपभोक्ताओं के पास एटीएम कार्ड भी है लेकिन सुविधा बंद होने से उपभोक्ता परेशान हो रहे एटीएम से राशि का आहरण नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को बैंक में जाना पड़ रहा है वहां भी समय पर काम नहीं हो रहा है घंटों परेशान होना पड़ रहा है इस संबंध में बैंक के स्थानीय प्रबंधन के पास कोई जवाब नहीं है हमारे प्रतिनिधि ने बैंक ऑफ इंडिया जोबट के मैनेजर मनोज भट्टाचार्य से दूरभाष पर बात करना चाही लेकिन मैनेजर साहब ने फोन रिसीव नहीं किया|
केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान को जोबट मैं स्थानीय बैंक ऑफ इंडिया जोबट के बैंक अफसरों की मनमानी पलीता लगाने में जुटी है एटीएम कार्ड के जरिए नगद भुगतान प्राप्त करने के साथ ही बैलेंस इंक्वायरी और इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर जैसी मूलभूत बैंकिंग सुविधाएं मौजूदा समय में ठप पड़ी है नगद निकासी के मोर्चे पर शोपीस बना एकमात्र गांधी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया जोबट का एटीएम परेशान ग्राहक लगातार बैंक ऑफ इंडिया जोबट के अफसरों के सामने एटीएम का संचालन सुचारु करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन उनकी गुहार का असर नहीं दिख रहा है सवाल यही है की लचर व्यवस्था और अफसरों की मनमानी कार्यशैली के बीच प्रधानमंत्री जी का सपना ऐसे ही साकार होगा??से में नगद निकासी से दूर ग्राहक इन एटीएम के जरिए अपने अकाउंट बैलेंस की जानकारी के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर नहीं कर पा रहे हैं ऐसा भी नहीं कि ग्राहकों को हो रही इस परेशानी की कोई जानकारी बैंक अफसरों को नहीं है बल्कि लगातार शिकायत करने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हो रही है
देखिए क्या कह रहे हो उपभोक्ता
कई बार बीओआई के एटीएम में पैसे निकालने जाता हु लेकिन एटीएम बंद होने के कारण परेशान होना पड़ता है यह एटीएम अगर चालू रहे तो कई लोगों को इसका लाभ मिल सकता है
राहुल देशला बैंक ऑफ इंडिया जोबट खाताधारक
हम गांव से आते ओर पैसे निकालने के लिए परेशान होते रहते हैं बीओआई का एटीएम तो कभी भी नहीं चलता है ऐसे में यदि बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम जो बंद पड़ा है वह अगर चालू हो जाता है तो काफी राहत मिलेगी
मुकेश डावर ग्रामीण
बीओआई के एटीएम बंद होने के कारण हमें मजबूरी में बैंक की लाइनों में लगकर पैसा निकालना पड़ता है परेशानी के साथ-साथ समय भी खराब होता है गांधी चौक पर लगा बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम अगर चालू हो जाता है तो काफी फायदा मिलेगा
हरिश सोनी सामाजिक कार्यकर्ता & बीओआई उपभोक्ता
मुझे भी कई दिनों से बीओआई के बंद पड़े एटीएम की जानकारी मिली है ग्रामीण अंचल के कई लोग बंद पड़े एटीएम से परेशान हैं अगर एटीएम चालू रहे तो ग्रामीणों को बैंक व किओस्क के बाहर घंटो तक लाइन में खड़ा रहना ना पड़े और कम समय में आहरण हो जाए जवाबदार मैनेजर साहब को इस ओर ध्यान देना चाहिए जिससे हमारे ग्रामीण व नगर कि जनता परेशान ना हो
सुनिल खेड़े
कांग्रेस जिला प्रवक्ता


