संदिग्ध अवस्था में मृत्यु

अंत्येष्टि मे शामिल परिवार को किया क्वारंटाइन
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट
गोधरा गुजरात में एक वृद्ध की  संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हो गई थी। उदयगढ़ निवासी यशवंत देवड़ा परिवार सहित अपने उस परिजन की अंत्येष्टि में शामिल होकर घर लौटे।स्वास्थ विभाग को सूचना मिलने पर उन्होंने पूरे परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया, जांच नमूने लिए और उन्हें क्वारंटाइन करते हुए घर पर हीं रहने की सलाह दी। 
सीबीएमओ डॉ अमित दलाल ने बताया कि सूत्रों से जानकारी  मिलने पर स्वास्थ विभाग की टीम ने यशवंत देवड़ा के घर जाकर सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। एक महिला का स्वास्थ्य कुछ ठीक नहीं होने पर उन्हें उचित उपचार दिया गया। परिवार को 14 दिन के लिए क्वारंटाइन करते हुए सलाह दी कि वह अन्य लोगों के संपर्क में नहीं आए।


Share on WhatsApp