युवक का शव आम के पेड़ पर लटका मिला

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की शुरू 
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट 
अलिराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र  के अंतर्गत आज इडला पिता नाहर सिंह चौहान भिलाला उम्र 42 साल  निवासी (पटेल फलिया) ग्राम खरपई  में आम के पेड़ पर  फांसी लगा ली ।थाना प्रभारी मोहनसिंह डावर द्वारा बताया गया कि मृतक ने अपने घर से एक किलोमीटर की दुरी पर आम के पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। मृत्यु का कारण अभी अज्ञात बताया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय अलीराजपुर भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवक ने आत्महत्या की है या उसके साथ कोई अनहोनी घटना हुई है । पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 
इस क्षेत्र में आए दिन आत्महत्या  ऐसी घटना बड़ती जा रही है। ग्रामीण जनो  द्वारा भी मांग उठ रही है ,कि हमारे क्षेत्र में ऐसी घटना क्यों हो रही है| कारण कुछ भी हो शासन, प्रशासन ने समय रहते हुए उचित कदम उठाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटना का पुनरावृति ना हो ।

Share on WhatsApp