उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट।
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम कुंडलवासा मे मंगलवार रात्रि को 50 वर्षीय महिला कनीबाई अजनार की सर्प के काट लिए जाने से मौत हो गई। घटना के वक्त महिला एवं उसका किशोर पोता ही घर पर था। पति रत्तु अजनार और पांच पुत्र परिवार सहित गुजरात मजदूरी पर गए हुए थे।खबर मिलने पर घर पहुंचे परिजनों ने बुधवार को पुलिस थाने में सूचना दी।महिला के पति रत्तु अजनार ने बताया कि मंगलवार रात 8:00 बजे खाना खाते वक्त सर्प ने कनीबाई की कमर में काट लिया। गाता फलिया मोहल्ले के सारे युवा मजदूरी पर गए हुए हैं। घर एवं मवेशियों की देखभाल के लिए सिर्फ वृद्धजन ही घरों में मौजूद है।किशोर पोता सहायता के लिए आसपास के घरों में गया। इससे पहले कि कोई कुछ कर पाता महिला ने बिना उपचार के दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस थाने में मर्ग कायमी के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शव परीक्षण किया गया।
Share on WhatsApp