5 जुलाई को मंदिर का स्थापना उत्सव भी सादगी से मनेगा
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट
सभी के प्रति मित्रता भाव से व्यवहार ही सेवा संकल्प की पूर्णता देता है ।हम लोक व्यवहार में सदाशयता के साथ में प्रकृति व मानव सेवा का उद्देश्य लेकर कोई कार्य को पूर्णता प्रदान करेंगे तो ही उत्सव आयोजन की परिकल्पना पूर्ण होगी ।साई मन्दिर पर गुरु पूर्णिमा व स्थापना उत्सव आयोजन को लेकर हुई बैठक में साई सेवा समिति के संयोजक प्रदीप क्षीरसागर ने उक्त बात कहि ।
समिति के प्रमुख देवेंद्र वाणी शुभम ने कहा कि लोकडाउन के अंतर्गत विधि सम्मत तरीके से अनुपालन करते हुए अल सुबह से विभिन्न आरती व धार्मिक अनुष्ठान संम्पन्न होंगे ।दोपहर बारह बजे महाआरती के बाद शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए प्रसादी का वितरण होगा ।व्यवस्था प्रमुख डॉ रजनीकांत वाणी ने बताया कि प्रारम्भिक आरती के बाद छोटे साई मन्दिर से 10 बजे सरकारी अनुपालन अनुसार बाबा की पालकी भक्त जन खण्डवा बड़ोदा रोड़ से सीधे ही बढ़े मन्दिर तक लेकर पहुचेंगे ।
महाआरती के बाद छप्पनभोग व खिचड़ी की प्रसादी दूरी बनाकर वितरित की जाएगी।साथ ही निशुल्क आयुर्वेदिक पेय व होम्योपैथी दवाई वितरण भी होगा |शाम को आमंत्रित भजन मण्डली द्वारा भजन कार्यक्रम भी होगा ।सन्दीप वाणी (लाला) ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार मन्दिर की आकर्षक साज सज्जा भीतर व बाहरी पूर्ण स्वरूप में की जा रही है ।डॉ सुनील वाणी ने कहा कि दर्शनार्थियों के लिए नियम विधि अनुसार मास्क, सेनेटाइजर, सोशल डिस्टेंस के अनुसार ही प्रसाद वितरण , दर्शन आदि का समुचित पालन किया जाएगा ।
महिला विभाग की प्रमुख शशिकला जायसवाल ने कहा कि प्रत्येक परिवार व समाज से दोपहर बाद रक्तदान व नेत्रदान के संकल्प पत्र भरवाना भी सुनिश्चित किया है। इस अवसर पर समिति द्वारा सभी से आव्हान किया है कि व्यवस्था में सभी सहयोग करते हुए उत्सव में शामिल हो ।
Share on WhatsApp

