शक्कर व्यापारी राजकुमार जैन उर्फ मोंटू का आकस्मिक निधन

मोंटू जैन के निधन से हर कोई हुआ स्तब्ध,
बेहद हंसमुख मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे मोंटू भाई
आशुतोष पंचोली 
अलीराजपुर न्यूज़। ब्यूरो चीफ
नगर के जैन समाज के प्रतिष्ठित शक्कर व्यापारी राजकुमार जैन उर्फ मोंटू 48 साल का मंगलवार की सुबह 9:00 बजे करीब आकस्मिक निधन हो गया। बेहद हंसमुख व मिलनसार प्रवृत्ति के मोंटू जैन का आकस्मिक निधन हर किसी को स्तब्ध कर गया। जैन समाज सहित उनके मित्र मंडल, नगर के गणमान्य नागरिकों में शोक की लहर फैल गई। जिसने भी मोंटू जैन के निधन का समाचार सुना वह तुरंत ही जिला अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। 

चिकित्सकों के अनुसार मोंटू जैन के पैर में कोई चोट लगने या किसी जंतु के काटने से उनका स्वास्थ्य 2 दिन से खराब था आज सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो उन्हें जिला अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया उनका स्वास्थ्य बिगड़ते देख चिकित्सकों ने उन्हें दाहोद के लिए रेफर किया किंतु कुछ ही देर में उनका दुखद प्राण अंत हो गया। मोंटू जैन के इस तरह से दुनिया को अलविदा कह जाने से उनके मित्र वर्ग, जैन समाज जैन आदि में गहरा शोक व्याप्त हो गया। 
मोंटू जैन प्रसिद्ध जैन तीर्थ लक्ष्मणि ट्रस्ट मंडल के सदस्य थे साथ ही अलीराजपुर मीडिया ग्रुप के सक्रिय सदस्य होकर प्रतिदिन ग्रुप में जीवन दर्शन व सुविचार नित्य कर्म से भेजते  थे। मोंटू जैन के परिवार में पत्नी दो पुत्र यश व मोक्ष एवं वृद्ध पिता भी साथ में रहते थे कुछ समय पूर्व ही उनकी माता जी का भी निधन हो गया था। मोंटू के बड़े भाई अतुल जैन मुंबई में निवासरत है। मोंटू जैन की अंत्येष्टि मंगलवार 30 जून को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय विश्रामघाट पर की जाएगी। मोंटू जैन के निधन का समाचार सुनते ही क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल, पूर्व विधायक नागर सिंह चौहान, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर  शाह, नगरपालिका उपाध्यक्ष मकू सेठ परवाल, नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष पिंटू सेठ जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता वहीं गोविंद कापड़िया सहित बड़ी संख्या में उनके मित्र मंडल, जैन समाज आदि अस्पताल पहुंचे।अस्पताल परिसर 2 घंटे तक उनके चाहने वालों से भरा पड़ा था।
चिकित्सकों ने मौत का कारण सेल्यूलाइटिस बताया
सीएमएचओ एवं एमडी डॉक्टर प्रकाश ढोके ने अलीराजपुर न्यूज को बताया कि मोंटू जैन को सेल्यूलाइटिस हो गया था। सेल्यूलाइटिस बीमारी में किसी जंतु के काटने से या चोट लगने से और शुगर होने से पैर के अंदर ही अंदर सड़न हो जाती है और यह सड़न धीरे-धीरे शरीर में फैलने लगती है। इस सड़न से जहर बनकर पूरे शरीर में फैल जाता है इस वजह से पूरा शरीर धीरे धीरे काम करना बंद कर देता है। डॉक्टर ढोके ने बताया कि 2 दिन पूर्व से उन्हें तकलीफ थी और कल संगम अस्पताल में उनकी शुगर की जांच में भी शुगर पौने दो सौ के करीब बड़ी हुई थी। हमने उन्हें बचाने का बहुत प्रयास किया किंतु पूरे शरीर में जहर फैल जाने से अंततः हम उन्हें बचा नहीं पाए इसका हमें भी बहुत अफसोस है।
  
Share on WhatsApp