110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हुआ ट्रायल
कमिश्नर द्वारा किया गया निरीक्षण।
क्षेत्र वासीयो मे उत्साह का माहोल।
बड़ी खट्टाली
छोटा उदयपुर धार रेल लाइन के अंतर्गत अलीराजपुर के बाद आने वाले खंडाला रेलवे स्टेशन पर बहुप्रतीक्षित रेल गति परीक्षण किया गया ।110 किलोमीटर प्रति घंटे से रेल की सिटी गूंजते हुए की गई इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी वहां मौजूद थे।
इसकेपुर्व कमीश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (वेस्टर्न सर्किल) आर के शर्मा ने आज छोटा उदेपुर - धार रेलवे लाइन प्रोजेक्ट (157 किमी) के अंर्तगत अलीराजपुर- खंडाला नई बड़ी लाइन (9.72 किमी) का निरीक्षण किया। खंडाला स्टेशन से अलीराजपुर स्टेशन तक नवनिर्मित रेलवे लाईन पर स्पेशल ट्रेन द्वारा गति परीक्षण किया गया।
इससे पहले अलीराजपुर- खंडाला के बीच ट्रॉली द्वारा निरीक्षण भी किया गया। इसके अंर्तगत नई लाइन में आने वाले ब्रिज,सववे ,कर्व व अन्य स्थानों की जांच की गई। इस दौरन मंडल रेल प्रबंधक के अलावा अधिकारी व कर्मचारियों की टीम मौजूद थी।
Share on WhatsApp


