जपं परिसर में किसानों को बांटे बीज,वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती की दी सलाह
आलीराजपुर। विगत 15 माह से जब तक कांग्रेस सत्ता में थी किसानों सहित आम आदमी परेशान था क्योंकि जो जन हितेषी योजना गरीब, मजदूर,किसान,युवा, महिलाएं सहित समाज के अन्य वर्ग के लिए मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराजसिंह चौहान ने अपने 15 वर्ष के कार्यकाल में प्रारंभ की थी उसे कांग्रेस की कमलनाथ सरकार द्वारा आते ही बंद कर दिया गया था लेकिन अब घबराने की बात नहीं है अब फिर से हमारे मामा शिवराजसिंह मुख्यमंत्री बन गए है और उन्होंने आते ही गरीब एवं किसान कल्याण के लिए कार्य प्रारंभ कर दिए है। यह बात जिपं सदस्य इंदरसिंह चौहान ने शुक्रवार को जपं परिसर में किसानों को संबोधित करते हुए कहीं। इस दौरान जपं अध्यक्ष सुनीता इंदरसिंह चौहान, जपं सीईओ मनीष भवर, जपं उपाध्यक्ष दलु भाई, जपं सदस्यगण सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बीजो का वितरण किया गया।
किसानों को बीज का वितरण करते हुए जिपं सदस्य एवं जपं अध्यक्ष।
किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की दी जानकारी
इंदरसिंह चौहान ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के हित में कई जन हितेषी कार्य किए गए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जहां किसानों को किसान सम्मान निधी के तहत 6 हजार रूपए प्रति वर्ष दिए जा रहे है वहीं कोरोना काल में 2 हजार रूपए की राशि अतिरिक्त दी गई है साथ ही 18 वर्ष से 40 वर्ष के किसानों को पेंशन योजना के तहत 200 रूपए प्रतिमाह 60 वर्ष की उम्र तक भरने पर प्रतिमाह 3 हजार रूपए की पेंशन दी जा रही है। हमारी सरकार किसानों के प्रति समर्पित है आज जो बीजो का वितरण किया जा रहा है उसे आम कृषि विभाग के अधिकारियों से समझ बुझकर बोए ताकि अच्छी फसल ले सके। चौहान ने कहा कि वर्तमान समय वैज्ञानिक आधार पर खेती करने का समय है जिसमें हम कम लागत पर अधिक उपज ले सकते है इसलिए पुराने तरीको को बदलकर नए तरीके अपनाना होंगे। इस दौरान जपं अध्यक्ष सुनीता चौहान ने भी किसानों को संबोधित करते हुए शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने की बात कहीं साथ ही उन्होंने कहा कि वर्तमान कारोना संक्रमण का समय है इसलिए सामाजिक दूरी बनाकर हम अपनी जान की हिफाजत करें।
कार्यक्रम में उपस्थित किसान।
Share on WhatsApp

