गाली गलौज करने वाले शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी
सोडंवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
आईएएस, एसडीएम विवेक कुमार शासन के निर्देशों का पालन करवा रहे राजस्व अमले के शासकीय कार्य में बाधा बना शराबी शिक्षक डही थाने हुआ मामला दर्ज| नगर पंचायत डही मै कोरोना संक्रमण की शुरुआत से ही राजस्व अमला कोरोना योद्धा की तरह अपने कार्य के प्रति जवाबदारी के साथ कार्य कर रहा हैं उन्हीं कार्यों के सम्मान में राजस्व अमले सहित कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जाता रहा हैं नगर पंचायत क्षेत्र के डही तहसील के अंतर्गत डही पेट्रोल पंप के पास ढाबे को बंद करने की बात पर ढाबे पर शराब पी रहे शासकीय शिक्षक ने राजस्व अमले के साथ गाली गलौज एवं मारपीट की एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का कार्य भी किया जिसकी रिपोर्ट डही थाने में दर्ज की गईजानकारी के अनुसार दिनांक 16/6/ 2020 की दरमियानी रात को आईएएस एसडीएम विवेक कुमार की उपस्थिति में तहसीलदार/ नायब तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक की मीटिंग शाम 5:00 बजे से लगाकर रात 8 बजे तक चली मिटींग समाप्त होने के बाद तहसीलदार सहित राजस्व अमला डही जाते समय डही के पास रास्ते में डही के पेट्रोल पंप के पास ढाबा चालू देख शासन के निर्देशानुसार शाम 5:00 बजे के बाद किसी भी प्रकार से कोई दुकान चालू नहीं रहने दी जाएगी उन्हीं आदेशों का पालन करने की बात ढाबा संचालक को कही गई तभी शराब के नशे मे लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे ढाबे पर शराब पी रहे शासकीय शिक्षक दिनेश भिडे डही के धरमराय विद्यालय में अकाउंटेंट पद पर कार्यरत हैं इनके द्वारा राजस्व अमले के राजस्व निरीक्षक रविंद्र डावर के साथ अमानवीय यवहार करते हुए गाली गलौज एवं मारपीट की गई इस प्रकार का व्यवहार किया जाना उचित नहीं है विवाद की स्थिति में शासकीय अमले द्वारा इसकी शिकायत डही थाने मे की गईइस मामले को लेकर आईएएस एसडीएम विवेक कुमार ने कहा इस मामले में त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया उन्होंने कहा शासकीय कर्मचारी होकर शराब के नशे में शासकीय कर्मचारियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार करना पूरी तरह से गलत है इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए शिक्षक के विरुद्ध तत्काल उचित कार्यवाही की जाएगी |
Share on WhatsApp