श्रीशर्मा का निधन
चन्द्र शेखर आज़ाद नगर।
नगर के प्रतिष्टित सेवा भावी केदारनाथ शर्मा का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। श्री शर्मा कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी की हालत में शुक्रवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। श्रीशर्मा जल संसाधन विभाग से सेवा निवृत्त के बाद अपने बेटों के साथ रहते थे। स्वभाव से हसमुख ओर मिलनसार श्री शर्मा ने सभी की मदद करने वाले अपने व्यवहार से नगर में गहरी पैठ बनाई थी। शुक्रवार को उनके निधन की खबर से नगर में शोक की लहर छा गई। नगर के।मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार उनके छोटे बेटे दीपक शर्मा ने किया।
Share on WhatsApp
