खुद को उपेक्षित न समझे भाजपा का कोई भी कार्यकता
भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आगमन पर हुआ स्वागत
कट्ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
जनप्रतिनिधि किसी भी दल का हो, भाजपा की सरकार कट् ठीवाड़ा क्षेत्र के विकास में किसी तरह की राजनीति नही होने दी जाएगी। यहां सड़क, बिजली और अन्य असुविधाओं से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है जिसके हल के लिए मैं भाजपा के हर एक कार्यकर्ता के साथ मिलकर लड़ाई लड़ूंगा। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित न समझे और क्षेत्र के विकास की लड़ाई लड़ें। ये बात शुक्रवार स्थानीय राधा कृष्ण मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में नवपदस्थ जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला ने कही। बैठक मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश के स्वागत संबोधन से प्रारंभ हुआ।
----- ------स्वागत, परिचय किया---------
लॉक डाउन के चलते भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कट् ठीवाड़ा आए वक़ील सिंह ठकराला का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होनें कार्यकर्ताओं से परिचय लिया और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने की बात कही जो निष्क्रिय है। मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश ने क्षेत्र के विकास के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं के लड़ने की बात कही।
------क्षेत्र के विकास के लिए राजनीति आड़े नही आएगी----
मीडिया से चर्चा में ठकराला ने कहा कि भाजपा की सरकार होने और कांग्रेस के जनप्रतिनिधि होने के बाद भी क्षेत्र के विकास के लिए वे कार्यकर्ता ओं के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। विकास में नकारात्मक राजनीति आड़े नही आएगी।
-------संगठन में सभी क्षेत्रों को वरीयता मिलेगी-------
कट् ठीवाड़ा क्षेत्र को भाजपा संगठन में अपेक्षित स्थान नही मिलने के सवाल पर ठकराला ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते अभी संगठन का विस्तार नही किया है। संगठन का विस्तार होने पर सभी क्षेत्रों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा।
- -------ये रहे उपस्थित-----
बैठक में कोरोना सुरक्षा के दिशानिर्देशों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता वनराज सिंह जादव, जनरल चौहान, भारचंद भूरिया, पप्पू सिंह बारिया,अंकित राठौड़, जिला युवा महामंत्री विजय बामनिया, रतिलाल तोमर, ओंकार सिंह जादव, जितेंद्र सिंह चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता उपास्थित थे।
Share on WhatsApp

