आंबुआ पुलिस टीम द्वारा अंधेकत्ल का किया पर्दाफाश

अज्ञात आरोपी को किया गिरफतार
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट 
दिनांक 07.06.2020 की मध्य रात्रि को ग्राम हरदासपुर के काकडकुआ फलिया में अज्ञात बदमाश ने फरियादी महेश के पिता मृतक कुंवरसिंह पिता इडला चौहान भीलाला उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम हरदासपुर की सीर में पत्थर मारकर हत्या् कर दी थी, जिस पर फरियादी महेश की रिपोर्ट पर थाना आंबुआ में अपराध क्रमांक 101/2020, धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध किया गया तथा थाना प्रभारी श्री भूपेंद्र खरतिया आंबुआ के नेतृत्व में अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु टीम गठित की जाकर प्रकरण के आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित किये जानें हेतु निर्देशित किया गया। 
थाना आम्बुआ की गठित टीम के द्वारा घटना दिनांक से ही उक्त घटना के अज्ञात आरोपी की धरपकड हेतु गंभीरता से प्रयास प्रारंभ कर कार्यवाही की गई, जिसके परिणाम स्वरूप  ही टीम को मुखबीर से सूचना प्राप्त  हुई कि उक्त घटनाक्रम को रूमाल के द्वारा अंजाम दिया गया, जिस पर अज्ञात आरोपी रूमाल पिता धुन्ध्रिया पचाया भील, निवासी ग्राम हरदासपुर को आंबुआ पुलिस टीम के द्वारा गिरफतार कर अज्ञात मर्डर को सुलझानें में सफलता प्राप्तु हुई ।  
पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर श्री विपुल श्रीवास्तव के द्वारा उक्त अज्ञात मर्डर के आरोपी की धरपकड में गठित टीम के सदस्यी थाना प्रभारी आंबुआ उप निरीक्षक भूपेन्द्रर खरतीया, सउनि मडूसिंह नायक, प्रआर भुवानसिंह, प्रआर मंजीतसिंह, प्रआर शांति̮लाल, आर मनीष, आर अनिल, आर दुलेसिंह, आर आनन्दा, आर जितेन्द्रस, आर लेखराम, आर उदय एवं सॉयबर सेल के सदस्य  आर विशाल व विजय चन्दांना के द्वारा किये गयेू सराहनीय कार्य हेतु प्रथक प्रथक से विभागीय प्रक्रिया अनुसार पुरस्करत किये जानें की घोषणा की है ।

Share on WhatsApp