जिला अध्यक्ष बनने के बाद कट्ठीवाड़ा मंडल का पहली बार किया दौरा
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में भाजपा संगठन को और मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। आने वाले समय में हमें जिला पंचायत, जनपद, नगर पालिका, व नगर परिषद के चुनाव में भाजपा जनप्रतिनिधियों को फिर से पदासीन करना है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष वकीलसिंह ठकराला ने शुक्रवार को जिले के कट्ठीवाड़ा अंचल के दोरे पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
ज्ञात रहे कि भाजपा जिलाध्यक्ष वकील सिंह ठकराला का जिलाध्यक्ष बनने के बाद शुक्रवार को कट्ठीवाड़ा मंडल में प्रथम आगमन पर मंडल के अध्यक्ष सुनील कनेश, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वनराज जाधव ओर कट्ठीवाड़ा मंडल के सेकड़ो कार्यकर्ताओ ने गर्मजोशी से स्वागत किया! जिलाध्यक्ष वकिलसिह ठकराला ने उपस्थित सभी कार्यकर्तों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे सोपी है में आप सभी के साथ मिलकर पार्टी को ओर अधिक मजबूत करने लिए आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूँगा । वर्तमान में प्रदेश में हमारी सरकार है और शिवराजसिंह जी मुख्यमंत्री है।हमारे लिए आने वाले 3 वर्षो का स्वर्णिम समय है जिसमे हमे विकास की गंगा बहाना है । आप सभी कार्यकर्ताओं को मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा ओर आपने मेरा जो स्वागत किया उसके लिए ह्रदय से धन्यवाद देता हूं । आभार मंडल अध्यक्ष सुनील कनेश ने माना। बैठक में कट्ठीवाड़ा मंडल के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे और बैठक में सोशल डिस्टेंस का पालन भी किया गया।
Share on WhatsApp
