प्रदेश की 10 पंचायतों के सरपंचों से मुख्यमंत्री ने की चर्चा

ग्राम पंचायत सन्दा के सरपंच ने कोविड 90 ओर मनरेगा की दी जानकारी
आज़ाद नगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने प्रदेश की 10 ग्राम पंचायतों के सरपंचों से विडिओ कॉन्फ्रेंस से बात की। सीएम से चर्चा में आज़ाद नगर के ग्राम पंचायत सन्दा के सरपंच श्यामसिंह बामनिया ने प्रदेश के मुखिया को कोविड-19 के सम्बन्ध में चर्चा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। 
ग्राम पंचायत सन्दा के प्रधान श्री बामनिया ने प्रदेश के मुखिया को कोविड 19 एवम मनरेगा तथा अन्य कार्यो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुदेश मालवीय, जिला पंचायत तकनिकी विशेषज्ञ रमाकांत पाटीदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मनोज निगम उपस्थित थे।

Share on WhatsApp