राशन मिलते ही खुश हुए ग्रामीण, प्रशासन का आभार जताया
सेल्समेन, सचिव, सरपंच पर ग्रामीणों ने राशन वितरण नही करवाने का आरोप लगाया
कट् ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
ग्राम पंचायत पुनियावाट में दो माह से ग्रामीणों को राशन न मिलने से फैले आक्रोश और कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो जाने से तहसीलदार सन्तुष्टि पाल ने स्थिति सम्हाली और राशन का वितरण करवाया। राशन मिलते ही ग्रामीणों ने आभार जताया और राशन वितरण व्यवस्था में सुधार करने की मांग की। दो माह का राशन मिलते ही ग्रामीणों की झलकी खुशी
राशन वितरण में धांधली का आरोप
26 मई को कलेक्टर को प्राप्त शिकायत में ग्राम पंचायत पुनियावाट के ग्रामीण स्थानीय सरकारी राशन की दुकान पर एकत्र हो गए। ग्रामीण सेल्समैन, सचिव, सरपंच पर राशन वितरण में धांधली का आरोप लगा रहे थे। कलेक्टर को सूचना मिलते ही उन्होंने तहसीलदार सन्तुष्टि पाल को भेजा। उन्होंने ग्रामीणों को समझाइश दी ओर लगभग 370 पात्रता धारियों को उन्हें उनके हिस्से का राशन वितरित करवाया। साथ ही ज़रूरत मंद ग्रामीणों को एक माह का राशन आपदा राहत के तहत वितरण करवाया। राशन मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताया।
निःशक्त, विधवाओं को भी नही मिला राशन
पुनियावाट के ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्थानीय कृष्णा समूह के द्वारा केरोसिन, अनाज का वितरण ठीक तरह से नही किया जा रहा है। केरोसिन अपने घरों पर ही रखा जाता है। उनके द्वारा निःशक्त, विधवा ओं को दिए जाने वाले राशन भी नही दिए जाने की शिकायत की गई।
नही पहुंचती तहसीलदार तो बिगड़ती स्थिति
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुनियावाट के ग्रामीणों में राशन वितरित न होने से ग्रामीण इतने उत्तेजित थे कि तहसीलदार थोड़ी देर और नही पहुचती तो स्थित अनियंत्रित हो सकती थी। समस्या को त्वरित हल कर राशन वितरण करवाना और उपयुक्त कार्यवाही का आश्वासन मिलने से ग्रामीण नियत्रित हुए। इस अवसर पर प्रशासकीय दल में कट् ठीवाड़ा टीआई श्री कटारा, फूड इंस्पेक्टर सेवसिंह सिंगाड, पटवारी सुनीता चौहान, आमखुट चौकी प्रभारी शिवपाल सिंह सहित अन्य थे।


