आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
आम्बुआ रात्री करीब 9 बजे के समय जोबट तिराहे स्कूल के सामने से तेज रफ्तार से जा रहे वाहन क्रमांक MH 18 BG 9288 ने 2 भेस को टक्कर मार दी जिससे एक की मौके पर मोत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बचने के आसार कम है , आम्बुआ में जोबट तिराहे व स्कूल के सामने स्पीड ब्रेकर नही होने से बहुत बार घटना हो चुकी है ,पूर्व में कई बार कुछ नागरिको व थाना प्रभारी द्वारा प्रशाशन से स्पीड ब्रेकर की मांग की गई थी लेकिन आज तक किसी अधिकारी ने आम्बुआ में स्पीड ब्रेकर को लेकर कोई अनुमति नही दी |

