60 हजार ग्रामीणों तक पहुचाया त्रिकटु काढ़ा,लोगो की इम्युनिटी बढ़ाना उद्देश्य

आयुष विभाग घर घर जा कर बता रहा है फायदे
आज़ाद नगर से विशाल की रिपोर्ट
जिला आयुष अधिकारी डॉक्टर नयन सिंह वास्केल के निर्देशन में आयुष विभाग द्वारा चंद्रशेखर आजाद नगर विकास खंड में संक्रमण से बचाव के लिए आयुष विभाग विगत 3 माह से युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ कमलेश फगोरे ने बताया कि कोरोना संकट के इस दौर में आवश्‍यक है कि हर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्युनिटी पावर) अच्‍छी रहे, जिससे यह वायरस हम पर प्रभाव न कर पाए। हम ऐसे प्रयास कर रहे है जिससे कोरोना हो ही नहीं। 
हमारे ऋषियों एवं वैद्यों ने आयुर्वेद में ऐसी कई औषधियों बनाई हैं, जिनसे हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम स्‍वस्‍थ्‍य रहते हैं। हमारे आयुष विभाग द्वारा तैयार किया गया विशेष त्रिकुट चूर्ण-काढ़ा कोरोनावायरस के प्रति रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अत्‍यधिक कारगर है। इसे प्रतिदिन दो बार पिएं।डॉक्टर फगोरे ने बताया ब्लॉक के डाॅ नरेंद्र चौहान, डाॅ मगन सिंह मुजाल्दा, डाॅ सपना राठी के मार्गदर्शन में आयुष कर्मचारियों द्वारा 19 ग्राम पंचायतों , एवम भाभरा नगर में कुल 59588 ग्रामीणों को डोर टू डोर त्रिकटु काढ़ा का वितरण किया जा चुका है जो आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ओर निश्चित ही हम कोरोना जंग जीतेगे।
Share on WhatsApp