तीन दिनों से बन्द नानपुर को अगले आदेश का कोरोना रिपोर्ट के साथ इंतजार

क्षेत्र मैं दो कोरोना संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद से जिला प्रशासन द्वारा नानपुर को व्यापारिक क्षेत्र मानते हुए 3 दिन के लिए संपूर्ण बंद किए जाने के आदेश प्रसारित किए गए थे । जिसका आज अंतिम दिन था
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर की रिपोर्ट ।
ज्ञात हो की समीपस्थ ग्राम सेजगांव में कोटवार फलीया अंतर्गत इंदौर से लौटे दो पिता-पुत्र कोरोना संक्रमित पाए गए थे । जिसके फलस्वरूप ऐतिहातन जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल टीम के साथ पूरे फलिये को सील करते हुए ग्राम की सीमा रेखा भी बंद कर दी ।
इसके साथ ही क्षेत्र के अन्य गांव सहित आसपास  का व्यापारीक, सामाजिक, आर्थिक लेनदेन व संपर्क नानपुर में होने से संपूर्ण नानपुर को पूरी तरह बंद कर दिया गया था । लगभग 100 लोगों के सेजगांव से लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट प्रतिवेदन प्राप्त होने पर अगली कार्यवाही जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित की जाएगी । इसको लेकर के ग्राम के अनेक सामाजिक ,सेवा संगठन व ग्राम पंचायत ,पुलिस प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा पूरी तरह सावधानी सतर्कता के लिए आवश्यक नित कदम उठा रही है ।इसी तारतम्य में बिना मास्क लिए बाजार में घूमते पाए जाने, सोशल डिस्टेंस का पालन न करने वाले, व गैरजरूरी रूप से सामान विक्रय करते पाए जाने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है ।जिसके फलस्वरूप पिछले लॉक डाउन डाउन से अभी तक लगभग 150 से अधिक लोगों, व्यापारिक संस्थानों,वाहन चालकों आदि पर  पर चालानी कार्रवाई सहित  दण्ड राशि वसूली व समझाइश दी गई । ग्रामीणों के अनुसार उक्त कार्यवाही से जन जागृति के साथ-साथ लोगों में सुरक्षा का भाव भी बढ़ रहा है। स्वयं के साथ-साथ औरों की सुरक्षा के लिए यह कदम उचित है । 
अब क्षेत्र में कोतुहल व उत्सुकता है कि अगर मेडिकल रिपोर्ट नहीं आई या रिपोर्ट आने पर कोई पॉजिटिव मरीज होता है तो प्रसाशन आज शाम तक अगला निर्णय क्या लेता है । नानपुर क्षेत्र के ग्रामीणजन व व्यापारियों में अधिक बेचेनी है इस आदेश के प्रति| बहरहाल नानपुर में जारी बन्द को सभी ने पूर्ण समर्थन देकर कोरोना को मात देने में प्रसाशन का पूर्ण साथ दिया है । आगामी एक्शन के लिए भी क्षेत्रवासी आदेश की प्रतीक्षा में है आज ।
Share on WhatsApp