पुलिस प्रधान आरक्षक के पुत्र की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु

एक अन्य घायल, मृतक को लेकर अस्पताल पहुंचे लोगों ने अस्पताल में डॉक्टर से की मारपीट
आशुतोष पंचोली/ गोविंदा माहेश्वरी 
आलीराजपुर न्यूज डेस्क।
जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम वडी में बुधवार शाम को  जिले के बखतगढ़ थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक करमसिंह रावत के पुत्र लालू की बाइक व मिनी ट्रक के बीच टक्कर होने से दुखद मृत्यु हो गई। 

इस घटना में एक अन्य घायल हो गया। मृतक के शव को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने अस्पताल में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट कर डाली। जिसके चलते सभी डॉक्टरों ने एकत्रित होकर मारपीट की निंदा की और पुलिस थाने पर जाकर मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। डाक्टर से मारपीट करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ी टेकरे पर 27 मई बुधवार की शाम को एक बाइक की टक्कर चार पहिया 407 वाहन क्रमांक एमपी ६९ जी ०६५१वाहन से होने के कारण एक युवक की मृत्यु तथा एक युवक घायल होने के समाचार है! 

पुलिस चौकी बड़ी में पदस्थ ए.एस.आई अफजल खान ने दूरभाष पर बताया कि अलीराजपुर के समीप स्थित ग्राम रामसिंह की चौकी निवासी लालू उर्फ रितेश पिता कलम सिंह भिलाला (28) तथा आम्बुआ ढेचकुण्डी फलिया निवासी राजेंद्र सिंह पिता अंतर सिंह रावत (29) मोटरसाइकिल से आ रहे थे रास्ते ग्राम बड़ी टेकरे(स्कूल के सामने) आम्बुआ की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन से आमने सामने टक्कर हो गई जिससे दोनों युवक घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु अलीराजपुर अस्पताल ले जाया गया घायलों में से लालू उर्फ रितेश (28) की रास्ते में मौत हो गई तथा राजेंद्र घायल होने से इलाज किया जा रहा है अस्पताल पुलिस चौकी पर मर्ग कायम किया गया आगे घटना की संपूर्ण विवेचना आम्बुआ थाने से की जाएगी।


मृतक लालू के पिता करमसिंह जिले के बखतगढ़ थाने में पदस्थ है।
Share on WhatsApp