बड़ी खट्टाली ग्राम में मिलेगा पाइनापल के स्वाद का पीला तरबूज

इलाके में पिला तरबूज की डिमांड बढ़ी
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
लॉकडाउन के बीच मध्य प्रदेश के किसान ने लाल नहीं पीला तरबूज उगाया जहां देश में फैले कोरोना के संकट और लॉकडाउन की वजह से लोग परेशान हैं। तो वही आदिवासी बाहुल्य अलीराजपुर जिले के एक किसान ने कुछ ऐसा किया जिसे सुन आप दंग रह जाएंगे। गर्मियों के मौसम मैं तरबूज खाने का अपना अलग ही मजा होता है।
आपने तरबूज बहुत बार खाए होंगे पर हर बार अपने लाल तरबूज ही खाए होंगे। पर इस बार आपको अलीराजपुर जिले के जोबट विकासखंड के ग्राम बड़ी खट्टाली मैं एक विशेष तरह का तरबूज खाने मिलेगा जो बाहर से तो हारा है। पर काटने पर अंदर से पीले रंग का है और इसका स्वाद भी थोड़ा पाइनापल के फ्लेवर का है।
जी हां हम बात करो रहे हैं ग्राम बड़ी खट्टाली के प्रगतिशील किसान अजगर अली बोहरा की इनके द्वारा उगाए तरबूज  का स्वाद अलीराजपुर जिले में काफी पसंद किया जा रहा है। पहली बार असगर अली बोहरा में विशेष तरह के तरबूज उगाए हैं। जो कि तरबूज की अन्य क़िस्मों से काफी अलग है। पहली किस्म लाल एवं अत्यधिक मिठास से भरी हुई है और दूसरी पीली और पाइन एप्पल के स्वाद की मिठास से भरी हुई है। जिसको खाने के बाद शायद आप इसका स्वाद नहीं पाएंगे। वही धीरे-धीरे इस तरबूज की इस तरबूज के डिमांड बढ़ी जा रही है। एक बार आपको इन तरबूज स्वाद अवश्य लेना चाहिए
Share on WhatsApp