करफ्यू लाक डाउन में यूं ही घूमना पड़ गया भारी

अस्थाई जेल में 19 लोगों को करीब 6 घंटे तक बंद रहने की मिली सजा,
पुलिस और राजस्व अमले ने करफ्यू का कडाई से पालन सुनिश्चित कराया 
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले में कोरोना वायरस लाक डाउन करफ्यू के दौरान नागरिकों द्वारा की जा रही मनमानी व हठधर्मिता के चलते जिला प्रशासन ने मंगलवार 28 अप्रेल की दोपहर से जिले में करफ्यू लगा दिया। जिसके परिपालन में बुधवार को सुबह से ही पुलिस व प्रशासन का पूरा अमला सक्रिय हुआ और सुबह सुबह ही दो घंटे के दौरान बाजारों में यूं की वेवजह घूमते हुए 19 लोगों को पुलिस प्रशासन ने पकड़कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया। जिन्हें करीब छह घंटे तक सर प्रताप हायर सेकंडरी स्कूल में बनाई गई विशेष अस्थाई जेल में रखा गया और दोपहर 2 बजे करीब 20 हजार रुपए का बांड भरवा कर छोड़ा गया। इस प्रकार पुलिस प्रशासन की सख्ती का असर यह दिखा कि उसके बाद पूरे नगर के मार्ग पर करफ्यू का असर दिखाई दिया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी यह बेहद चर्चा का विषय बना। पुलिस द्वारा जिन लोगों को पकड़कर अस्थाई जेलों में बंद किया गया उनके वीडियों भी सोशल मीडिया पर जमकर वाइरल हुए जिससे आम जनता को भी पुलिस प्रशासन द्वारा की गई जा रही सख्त कार्रवाई की पूरी जानकारी पल पल में अपडेट के साथ मिलती रही। रामदेव मंदिर पर एसडीओपी धीरज बब्बर को सख्त रुप में पेश आते हुए कई लोगों ने देखा और उनकी इस कार्य की सराहना भी सोशल मीडिया पर हुई। 
व्यापारी दुकानदार के अरमान नहीं हुए पूरे
कुल मिलाकर पुलिस प्रशासन के द्वारा बुधवार की सुबह से ही पूरे नगर में की गई सख्त कार्रवाई की प्रबुद्ध वर्ग ने सराहना की। हालांकि कई दुकानदारों व व्यापारियों का मन जरुर दुखी हो गया क्यों कि पिछले चार दिनों से चल रही उनकी दुकानदारी पर इस असर पड़ा इस वजह से व्यापारी व दुकानदार मन ही मन करफ्यू लगाने वाले प्रशासन के आदेश के खिलाफ अपने अपने ग्रुप में भड़ास निकालते रहे। एक व्यापारी ने तो करफ्यू लगवाने का ठीकरा जिला मुख्यालय की मीडिया पर ही फोड़ दिया। 
व्यापारियों व दुकानदारों के अरमान पूरे नहीं होने से वे मीडिया के प्रति नाराजगी जताते सुने गए। किंतु आम जनता को कोराना वायरस के संक्रमण बचाने का पुलिस प्रशासन का महान उद्देश्य पूरा करने में अलीराजपुर के कुछ जागरुक पत्रकारों ने जो भूमिका निभाई है उसकी भी नगर में अत्यधिक जनचर्चा है। 
प्रशासन ने दिखाई सख्ती 
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता द्वारा जारी करफ्यू आदेष का पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी और मैदानी अमले ने सख्ती से पालन कराया। करफ्यू आदेष जारी होने के बाद से ही पुलिस प्रषासन ने सख्ती प्रारंभ कर दी थी। रात मंे एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई, एसडीओपी श्री धीरज बब्बर के मार्गदर्षन में वाहनों का काफिला पूरे नगर में निकला। विभिन्न मार्गांें और चैराहों पर दुपहिया वाहनों से निकलने वालों पर सख्ती बतरते हुए करफ्यू आदेष का पालन सुनिष्चित करने के निर्देष दिए गए। बुधवार सुबह जिलेभर में करफ्यू आदेष का पालन कडाई से सुनिष्चित कराए जाने हेतु मैदानी अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। अलीराजपुर मंे करफ्यू के दौरान घरों से निकले वालों पर सख्त बरती गई। पुलिस के मैदानी अमले ने मोर्चा संभाला। करफ्यू आदेष के मद्देनजर जिलेभर में नगरीय, कस्बाई क्षेत्रों में सडकें सुनीं रही। आमजन अपने-अपने घरों में रहें। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक श्री विपुल श्रीवास्तव ने जिलेवासीयों को करफ्यू आदेष का पालन सुनिष्चित करने के निर्देष दिए है।

ये अमला रहा सक्रिय
पुलिस व प्रशासन की ओर से एसडीओपी धीरज बब्बर, एसडीएम विजय मंडलोई, तहसीलदार तिलवारे जी, नायब तहसीलदार शशंाक दुबे, पटवारी किशोर बैरागी, टीआई दिनेश सोलंकी, आरक्षक दीपेश गोराना सहित पूरा पुलिस विभाग व प्रशासनिक अमला पूरी तरह से सक्रिय नजर आया और नगर में दूसरी बार लगाए गए करफ्यू को सफल बनाने में मुस्तैद रहे।

Share on WhatsApp