शर्मा जी मिलनसार एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निरंतर जागरुक रहते थे
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट।
ग्राम बड़ी खट्टाली में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर निरंतर सेवा देने वाले पंडित श्री राम शर्मा को 30 अप्रेल सायंकाल सेवा निर्वित पर स्वास्थ विभाग ग्रामीण जन एवं पत्रकारों ने उन्हें बिदाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर जोबट के पूर्व ब्लाक मेडिकल आफ़िसर डाक्टर सिसोदिया बि.एम,ओ विजय बघेल , डाक्टर के.एल गहलोत एवं डाक्टर सरिता डुड़वे ने शर्मा जी के कार्यों की सरहनहा की। डाक्टर सिसोदिया ने कहा की शर्मा जी मिलनसार एवं अपने कर्तव्यों के प्रति निरंतर जागरुक रहते थे।
डाक्टर विजय बघेल ने भी शर्मा जी के कार्यों की सरहनहा की इस अवसर पर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ केंद्र बड़ी खट्टाली में पदस्थ डाक्टर गहलोत ने कहा की शर्मा जी अपने कार्यों के प्रति निरंतर जागरुक रहते थे। तथा समय के पूर्व अस्पताल आ जाते थे डाक्टर सरिता डुड़वे ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की शर्मा जी के सेवा निर्वित होने से अस्पताल में उनकी कमी ज़रूर खलेगी शर्मा जी निरंतर अपनी सेवाए अस्पताल में देते थे । इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए अशोक हिंदुस्तानी ने पंडित श्री राम शर्मा के कार्यों की सरहनहा की कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए रमेश मेहता ने कहा की शर्मा जी का कार्य श्रेष्ठ था व उन्मे मानव सेवा की अलग ही पहचान थी ।
इस अवसर पर जयेश मालानी ने भी अपने विचार व्यक्त किए अस्पताल परिसर में स्वास्थ विभाग ने शर्मा जी को तिलक लगाकर शाल एवं श्रिफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विजय मालवी संदीप परवाल , बिलाल खत्री , चेंसिह डावर सहित ग्रामीण व स्वस्थ विभाग का स्टाफ़ उपस्थित था। ग्रामिनो व पत्रकारों ने भी पुष्प गुछ भेंट कर शर्मा जी का सम्मान किया। इस अवसर पर पंडित श्री राम शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा की मेने सन 1984 से 2020 तक स्वास्थ विभाग भाबरा, जोबट, बड़ी खट्टाली आदी स्थानों पर सर्विस की लेकिन मुझे जो स्नेह एवं प्यार खट्टाली मे मिला उसका में वर्णन नहि कर सकता हूँ । आपने कहा की मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। जब भी इस चिकित्सालय में मेरी सेवाओं की आवश्यकता होगी में सदेव तत्पर रहूँगा कार्यक्रम का संचालन बि.एम.ओ विजय बघेल ने किया।


