कोरोना यौद्धा: डाॅ. ज्योति जमरा एवं डाॅ. नरेन्द्र मोरी
जोबट( हर्षित शर्मा)
विश्व सहित देश में कोरोना के संक्रमण की महामारी से आम हो या खास सभी चिन्तित है। वर्तमान हालातों में चिकित्सक और मेडीकल स्टाॅफ देव दूत के रूप में नजर आ रहे है। कोरोना वायरस के मद्देनजर वर्तमान स्थिति में अलीराजपुर जिले के जोबट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पदस्थ डाॅ. ज्योति जमरा एवं डाॅ. नरेन्द्र मोरी का विवाह 4 मई 2020 को होना तय होकर शादी की सारी तैयारियां की जा चुकी थी, लेकिन देश में कोरोना संक्रमण के हालात के देखते हुए उक्त दोनों युवा चिकित्सक ने जीवन के पवित्र विवाह बंधन में बधने के फैसले को कुछ समय के लिए टालते हुए अपने विवाह कार्यक्रम को स्थगित किया और अपने चिकित्सकीय दायित्व और सेवा को प्रमुखता दी है।
इन दोनों युवा चिकित्सकों का फैसला जहां इनके साथी मेडीकल स्टाॅफ को प्रोत्साहित कर रहा है, वहीं अपने दायित्व को ये पूरे उत्साह और जोश के साथ पूरा कर रहे है। ऐसे ही कोरोना यौद्धाओं के कारण अन्य लोगों का मनोबल भी बढ रहा है। अपने चिकित्सकीय कर्तव्य को पूर्ण निष्ठा के साथ प्राथमिकता देने वाले ये दोनों चिकित्सक बताते है शादी तो कुछ समय बाद भी की जा सकती है लेकिन देश और मानवता की सेवा का ऐसा अवसर जीवन में कभी-कभी मिलता है। वे बताते है देश सेवा के साथ-साथ मानवता और चिकित्सकीय दायित्व हमारी पहली प्राथमिकता है।
जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर नरेंद्र मोरी व ज्योति जमरा का विवाह 4 मई को होना था जो की इन दोनों ने मिलकर इस विवाह समारोह को स्थगित किया मैं उनके इस निर्णय से बड़ा खुश हूं कि दोनों डॉक्टर ने जो निर्णय लिया व एक देश हित में निर्णय है मैं इनकी सेवा भावनाओं को नमन करता हूं ।
डॉ विजय बघेल
बीएमओ
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोबट

