ग्रामीणों को सूचना के आभाव में सुबह से पुलिस को करना पड़ी मशक्कत

नानपुर में अभी अलसुबह और देर शाम को सख्ती की जरूरत 
नानपुर से प्रदीप क्षीरसागर 
 कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अलीराजपुर के आदेश अनुसार  कोरोना वायरस के चलते  3 मई तक संपूर्ण जिले में कर्फ्यू घोषित किया गया है । स्थानीय थाना प्रभारी मोहन सिंह डावर व स्टाफ ने काफी सक्रियता दिखाई । प्रातः  6:00 बजे से पूरे पुलिस स्टाफ के साथ  कस्बे में घूम रहे थे ।  पुलिस कर्मी ग्राम के नागरिकों से अपने-अपने घरों में ही रहने की अपील कर रहे थे।  
थाना प्रभारी ने बताया  कि लॉकडाउन के तहत लगे कर्फ्यू में घूमते हुए व ओटलों पर बैठे हुए कुछ लोगों को पुलिस वाहन में बैठाकर अस्थाई जगह में डिस्टेंस के साथ रखा गया । जिन्हें सख्त हिदायत देकर शाम को छोड़ा गया साथ ही समझाया कि अगर फिर घूमते हुए पाए गए तो वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।  लाकडाउन कर्फ्यू का  सख्ती से पालन करवाया जाएगा एवं सतत गोपनीय निगरानी भी रखी जाएगी । कोई ग्राहक अगर समान के साथ दिखने पर उसके द्वारा दुकानदार का नाम पता कर उस व्यापारी पर भी कार्यवाही होगी ।
हालांकि सुबह आस पास से ग्रामीण जरूरी वस्तुओं के लिए सूचना के अभाव में आते नजर आए जिन्हें पुलिस से मशक्कत के साथ लौटाया । वहीं ग्रामीणों के अनुसार अलसुबह 4 बजे से ही धार जिले की सीमा रेखा हथनी नदी के आस पास के ग्रामीण दो पहिया वाहन पर निकल आते हैं । सिमा रेखा से दूर लगभग 2 की मि की दूरी पर चेक पोस्ट होने का फायदा भी ग्रामीण उठाते हैं । साथ ही देर शाम को ग्रामीण अपने ओटलों पर व गलियों में समूह बनाकर भी रहते हैं ।जिनके विरुद्ध भी कारवाई होना चाहिए ।


Share on WhatsApp