कार्यकाल का अनुभव जीवन की सबसे गाढ़ी कमाई,
बैंक को हमेशा परिवार समझा और उसके ग्राहक को भगवान
विशाल वाणी
चन्द्र शेखर आज़ाद नगर।
नगर में बीते लगभग दो वर्षों से नर्मदा झाबुआ बैंक में मैनेजर के पद पर सेवा दे रहे श्री पर्वत सिह राठौर 30 अप्रेल को सेवा निवृत्त हो रहे है। श्री राठौड़ 27 जुलाई 1981 से बैंक में अपनी सेवा दे रहे है। प्रथम शाखा कालीदेवी फिर उमरकोट खट्टाली रम्भापुर करवड प्रधान कार्यालय रायपुरिया बदनावर बाग बोरी समोई काकनवानी,डाटासेन्टर मुम्बई, सलकनपुर, आली एव अंत मे भाबरा में अपनी सेवाएं दे। उन्होंने खेद जताया कि सर्विस के अंतिम कुछ दिनों में भाबरा में कर्फ्यू चलते वो बैंक बन्द होने से अपनी सेवा नही दे पाए।
वही उन्होंने ख़ुसी जाहिर की कि भाबरा सहित जहा भी वे रहे उन्होंने अधिक से अधिक लोगो को बैंक की सेवाओं का फायदा दिलवाने के प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बैंक की सेवा के कार्यकाल का अनुभव उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। सभी सहकर्मी साथियो ने श्री राठौर को फोन कर सेवा निवर्ती सहित, जीवन पर्यंत स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दीं ।
