सबके स्वस्थ जीवन और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं की
जोबट। हर्षित शर्मा
जोबट ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुरामजी के जन्मदिवस के अवसर पर नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा अपने अपने घरों पर पूजन अर्चन किया ।
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं रघुनंदन शर्मा और महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती सीमा जोशी ने बताया कि प्रतिवर्ष अक्षय तृतीया परशुराम प्राकट्योत्सव का आयोजन समाज की महिलाओं युवाओं के द्वारा सार्वजनिक रूप से पूजन-अर्चन ,चल समारोह , और सामाजिक सहभोज , सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाता है ।
किंतु वर्तमान में कोरोनावायरस संक्रमण के कारण व्यापक रूप से जंहा प्रत्येक नागरिक सर्वसमाज लाँँकडाउन को शत-प्रतिशत सफलता की और ले जाने के साथ कोरोना से जितने के लिए संकल्पित है । ऐसे में ब्राह्मण समाज के परिवारों ने भी लाँँकडाउन को व्यापक समर्थन देते हुए अपने घरों पर परिवार सहित भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन किया , आरती संपन्न करते हुए सांयकाल अपने अपने घरों पर मंगल दिपको की रोशनी करते हूए सबके स्वस्थ जीवन और मंगलमय भविष्य की शुभकामनाएं की ।
समाज की इस पहल पर समाज के वरिष्ठ मणिशंकर पारिख , यशवंत उपाध्याय , ब्रजभूषण तिवारी , भवानी शंकर शर्मा आदि ने जनहित की दृष्टि से समाज के इस कदम को प्रशंसनीय बताते हुए परशुराम प्राकट्योत्सव के अवसर पर सबके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की ।
