परशुराम जयंती पर सभी ने घर पर भगवान परशुरामजी का पूजन किया, मुख्य पूजन मंदिर पर हुआ

लाक डाउन के चलते ब्राह्मण समाज ने जयंती पर्व का कार्यक्रम किया स्थगित 
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
ब्राह्मण समाज अलीराजपुर द्वारा उदय तिथी के मान से आज रविवार को भगवान परशुरामजी का प्रकटोत्सव पूर्ण आस्था एवं हर्ष के साथ मनाया गया। एक दिवस पूर्व रात्रि मे घरो घरो दिपमाला से सजावट की गई थी। एवं आज भी रात्री मे घरो घर दीपक लगाये जाएगें। समाज का मुख्य उत्सव पंचमुखी हनुमान मंदिर बस स्टैंड पर भगवान परशुरामजी का चार व्यक्तियो ने पूजन कर आरती उतारकर, प्रसाद वितरण कर मनाया गया। पुरुषों के जाने के बाद तीन महिलाओं ने पूजन किया।

शेष समाजजनो ने अपने अपने घरों पर भगवान परशुरामजी का पूजनकर आरती उतारकर भोग लगाया। कोरोना वाइरस लाक डाउन के चलते ब्राह्मण समाज ने जयंती पर्व का कार्यक्रम किया स्थगित 
संक्षिप्त चर्चा मे समाज संरक्षक निरंजन मेहता ने बताया कि, परशुराम जयंती का त्यौहार वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथी के दिन मनाया जाता हैं।इस दिन विवाह आदि शुभ कार्यों हेतु अबूझ मुहूर्त रहता है। भगवान परशुरामजी एवं ब्रह्माजी के पुत्र अक्षयकुमार का जन्मभी इसी दिन हुआ था। मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण,सूर्य द्वारा पाण्डवों को अक्षय पात्र का दान, कुबेर का खजाना मिलना, शंकराचार्य द्वारा कनकधारा स्त्रोत की रचना आज के दिन ही हुआ था। जगन्नाथ रथ निर्माण,बद्रीनाथ के पट खुलना आज के दिन ही होता हैं। 

 सभी समाजजनो ने फोन  एवं वाट्सएप कर परस्पर शुभकामनाएं दी एवं भगवान परशुरामजी से कोरोना की इस संकटमयी स्थिति से उबारने की प्राथना की।  जिलाध्यक्ष अशोक ओझा, संरक्षक निरंजन मेहता,नगर अध्यक्ष अजय शर्मा,युवा अध्यक्ष राजेश उपाध्याय, महिला इकाई के प्रदेश संयोजक पूर्णिमा व्यास, जिलाध्यक्ष सुनीता मेहता, जिलासंयोजक वसुधा जोशी,नगर अध्यक्ष संध्या पांडे, युवा अध्यक्ष मीना ओझा,सूरज जोशी,आशुतोष दुबे, सुमित पाठक ,गोविंद जोशी, प्रशांत मेहता, प्रवीण जोशी, संत घनश्याम महाराज मिश्रा, योगेश्वर शास्त्री, दीपक दिक्षित एवं ब्राह्मण समाज के सभी सदस्यों ने सोसल डिसटेंसिंग का पालन कर उत्सव मनाया।

Share on WhatsApp