सही समय पर उठाए गए सटीक कदम से आ रही राहत भरी खबरें’

रिपोर्ट नेगेटिव  मगर खुशी पॉजिटिव
 जिले का पहला संक्रमित हो चुका है कोरोना मुक्त दो अन्य की दूसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट।
 जनजातीय बहुत अलीराजपुर जिले  के  उदयगढ़ में 15 अप्रैल को कोविड  19   का पहला मामला सामने आया था जबकि 17 अप्रैल को  उदयगढ़ में किराएदार महिला और आजाद नगर में स्वास्थ्य कर्मी  कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए सटीक एवं ठोस कदम अब राहत भरी खबर लेकर आ रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए  होम क्वॉरेंटाइन लोगों की रिपोर्ट लगातार नेगेटिव आ रही है । पहली बार ऐसा हो रहा है कि नेगेटिव  रिपोर्ट  पॉजिटिव खुशी दे रही है।
प्रथम संक्रमित जन शिक्षक की तीसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने  के बाद वह कोरोना मुक्त हो चुका है।
संपर्क में रहे माता, भाई, भाभी, निजी लैब टेक्नीशियन,  बंगाल मूल का चिकित्सक, शिक्षक साथी, बीआरसी, सरकारी  चिकित्सक,नर्स   और प्रथम संक्रमित के मकान में रह रहे किरायेदारों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।


17 अप्रैल से जिला चिकित्सालय में आइसोलेट  किराएदार महिला और चंद्रशेखर आजाद नगर के  मलेरिया कर्मचारी की दूसरी जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। चिकित्सकों के अनुसार उनका स्वास्थ्य काफी बेहतर है  जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि तीसरी जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव ही आएगी और अलीराजपुर जिला कोरोना मुक्त होकर पुनः ग्रीन झोन में आ जाएगा।
’यह रहे प्रशासन के ठोस कदम’
प्रशासनिक अधिकारियों की सूझबूझ और जनता के सहयोग का परिणाम है कि जिला पुनः ग्रीन बेल्ट में लौटने  की कगार पर है। जोबट के तलीन एसडीएम अखिल राठौर ने ही पहला ठोस कदम उठाकर संक्रमण को फैलने से रोका । बाहर से लौटे बीमार जन शिक्षक को उन्होंने  सीधे अलीराजपुर आइसोलेट करवाया। समय पर उचित उपचार ने जन शिक्षक की जान बची साथ ही संक्रमण की  चैन भी ब्रेक हुई।
’युवा अधिकारी पर विश्वास’
10 अप्रैल को जोबट एसडीएम अखिल राठौर विशेष ड्यूटी पर इंदौर रवाना हो गए  ऐसे में कलेक्टर ने युवा डिप्टी कलेक्टर किरणसिंह आंजना  पर विश्वास जताया । उन्हें जोबट एचडीएम का चार्ज दिया। प्रभारी तहसीलदार  वंदना किराडे के साथ वह बखूबी यहां अपनी जिम्मेदारी निभा रही है।
उदयगढ़ कंटेंटमेंट एरिया होकर सारी शिथिलताध् छूट कड़ी बंदिशों में है।  कलेक्टर, एसपी अमूमन रोज यहां का दौरा कर रहे हैं वही डीआईजी सुशांत सक्सेना ने भी यहां का निरीक्षण कर उचित दिशा निर्देश दिए ।
लाकडाउन मे पुलिस जवानों व चैकीदारों की तैनाती, मोबाइल गस्त के साथ  तीसरी आंख के रूप में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए। सेनीटाइजर  का छिड़काव लगातार जारी है ।

’डीएसपी  उदयगढ़ थाना प्रभारी’
इन दिनों थाने का चार्ज प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आशीष पटेल के पास है। युवा एवम ऊर्जावान पुलिस अधिकारी यहां बेहतर तरीके से लाकडाउन का पालन करवा रहे है। राशन, पानी, आटा, अनाज, दवाई आदि की उन्होंने होम डिलीवरी पुलिस जवानों चैकीदारों के माध्यम से सुनिश्चित की हुई है।
’स्वास्थ विभाग की अहम भूमिका’
स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में सीबीएमओ डॉ अमित दलाल का कोई सानी नहीं । दिन रात लगकर उन्होंने  टीम के साथ मात्र 3 दिन में  उदयगढ़ कस्बे के 922  घरों में रहने वाले  5994 लोगों की स्क्रीनिंग की। 15 घरों मे क्वॉरेंटाइन सदस्यों के संपर्क में रहकर उन्हें पैनिक होने से बचाया। वह अन्य प्रांतों व दूसरे जिलों से आ रहे ग्रामीण मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे आवश्यक सलाह प्रदान  कर रहे हैं।
  ’कोरोना डेस्क’
जनपद सीईओ पवन शाह ने जिले में सबसे पहले जनपद स्तर पर कोरोना डेस्क स्थापित की । प्रत्येक ग्राम में मजदूर के आने जाने की जानकारी, सलाह और  गरीब लोगों तक पहुंच बनाकर उन्हें निशुल्क राशन, आटा मुहैया करवाने का माध्यम बनी डेस्क  की जिला अधिकारियों ने भी तारीफ की है।
शिक्षा, स्वास्थ्य , महिला एवं बाल विकास के  जमीनी कार्यकर्ता ग्राम कस्बा फलिया स्तर पर तैनात होकर सेवाएं दे रहे है। जनता का प्रशासन को पूरा साथ मिल रहा है। सभी अपने घरों में है।  आमजन के सहयोग से प्रशासन कोरोना की चेन तोड़ने मे सफल हो रहा हैं-/राजेश जयन्त



 कलेक्टर श्रीमती सुरभि गुप्ता

 एसपी श्री विपुल श्रीवास्तव

 तत्कालीन एसडीएम श्री अखिल राठौर 

वर्तमान एसडीएम सुश्री किरणसिंह आंजना 

डीएसपी श्री आशीष पटेल
Share on WhatsApp