_____ग्रामीण अंचल में लॉक डाउन के दौरान राशन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित न करवाने का प्रशासन पर आरोप
कट् ठीवाड़ा से प्रेम गुप्ता की रिपोर्ट
क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कलावती भूरिया ने ग्रामीण अंचल के अति वंचित वर्ग के लिए राशन सामग्री के 1000 पैकेटों का वितरण विधायक निधि से शुक्रवार से प्रारंभ करवाया।उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि लॉक डाउन अवधि के दौरान ग्रामीण अंचलों में वंचित वर्ग के लिए राशन सामग्री उपलब्धता सुनिश्चित करवाने में वह असफल रहा है। इस समय में ग्रामीणों को माचिस जैसी छोटी-छोटी सुविधाओं के लिए भी भटकना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन लॉक डाउन के पालन करवाने के लिए पूरी तरह से प्रयासरत है किंतु वह ग्रामीण अंचल के पिछड़ों,गरीबों, वंचितों की दैनंदिनी सुविधाओं का आकलन नहीं करने में असफल रहा है।
_______राशन सामग्री की पूर्ति सुनिश्चित ना कर पाने का आरोप
इस प्रतिनिधि के साथ चर्चा करते हुए विधायक सुश्री भूरिया ने बताया की ग्रामीण अंचलों में विधवा, बुजुर्ग एवं अति गरीब परिवारों को जो अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए पूरी तरह से अपनी दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर है, लॉक डाउन के चलते वह मजदूरी नहीं कर पा रहा है। इसके कारण उसे अनेक परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। इसी को दृष्टिगत रखकर उन्होंने विधायक निधि से राशन सामग्री ग्रामीण अंचल में भिजवाई जिसे क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पैकिंग कर वितरित करवाया जा रहा है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पारसिंह बारिया विधायक प्रतिनिधि भरत राज सिंह जादव ने बताया की अब तक ग्राम घूंट, काछला, चिमाटा, अंबार हवेली खेड़ा, कवछा ग्रामों में सामग्री का वितरण कर दिया गया है।
______भ्रष्ट्राचार का आरोप
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पारसिंह बारिया ने बताया की अति गरीब वर्ग के लिए प्रशासन द्वारा जो राहत सामग्री भेजी गई थी उसमें अनेक पंचायतों के सरपंचों ने भ्रष्टाचार किया है। वह सामग्री वंचितों के बजाय अपने खुद के घरों में रख ली गई जिसकी जांच होनी चाहिए। सामग्री वितरण के अवसर पर वर सिंह बारिया, शान नकवी, अमजद पठान, कमल कनेश, संदीप कनेश, संदीप डावर, राजू वाखला सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे


