दो आरोपी फरार, पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुटी
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
जिले के थाना क्षेत्र सोरवा में शुक्रवार 24 अप्रेल की बीती रात 8.30 बजे करीब आपसी विवाद के चलते दो आरोपियों ने एक युवक के सिर में देशी कट्टें से गोली मारकर मौके से फरार हो गए। सिर में गोली लगने से युवक वहीं जमीन पर ढेर हो गया व उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में प्राप्त सूचनाओं के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनको पकड़ने में जुट गई हैं। इस नृशंस हत्याकांड से सोरवा क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि शनिवार की रात 8.30 बजे करीब सोरवा ग्राम में आपसी रंजीश के चलते लीलू पिता गनिया 22 निवासी प्रताप फलिया सोरवा का दो आरोपियों गुजला पिता नजमू व थावरिया पिता तेरसिंह दोनों निवासी सोरवा से प्रताप फलिए में किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके चलते लीलू पर आरोपियों ने देशी कट्टें से गोली चला दी जो उसके सिर में लगी जिससे लीलू वही जमील पर ढेर हो गया व उसकी तुरंत ही मौत हो गई। गोली लगने के बाद लीलू का शव मौके पर ही पड़ा रहा। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली वह तुरंत मौके पर पहंुची जब तक आरोपी भाग निकले थें पुलिस ने मौका मुआयना कर शव का पंचनाम बनवा कर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया। घटना को अंजाम देते ही दोनों आरोपी मौके से भाग निकलने में सफल हो गए। पुलिस दोनों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
सोरवा ग्राम में इस हत्याकांड के बाद से ही सन्नाटा पसरा हुआ है एक तो पहले से ही लाक डाउन चल रहा है दूसरा इस प्रकार से युवक की हत्या हो जाने से ग्रामीणजन आशंकित है। हालांकि किसी भी प्रकार की स्थिती से निपटने के लिए ग्राम में पुलिस बल भी तैनात है।
