बिना काम से बाजारों में घूमने वालों पर प्रशासन हुआ सख्त
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट।
जिले में अब लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं है। क्यों कि प्रशासन अब सख्त होता जा रहा है। जिले के जोबट सब डिवीजन मुख्यालय पर अब प्रशासन ने लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों की नकेल कसना शुरु कर दी है। जी हां अब प्रशासन किसी भी ढंग से लाक डाउन का उल्लंघन करने वालों को मुरव्वत देने के मूड में बिलकुल नहीं है। प्रशासन ने अब पूरी तरह से सख्ती कर दी है और शनिवार से ऐसे कतिपय तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें विशेष तौर पर बनाई गई अस्थाई जेल मंे भी बंद करने की तैयारी कर ली है। जो युवक टाईम मास या माहौल देखने के नाम से बाजार में निकलते है तो अब उनकी खैर नहीं होगी और उन्हें तैयारियां में पकड़कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया जाएगा। जिले में जोबट सब डीवीजन यह प्रयोग करने वाला पहला नगर बन गया है। इसके लिए स्थानीय प्रशासन की टीम ने ही पूरी तरह से प्रशासनिक तैयारियां कर ली है।
जोबट में बेवजह घूमने वालों पर प्रशासन बिल्कुल सख्त नजर आ रहा है। आज से जोबट नगर में लाक डाउन का उल्लंघन करने पर और बेवजह नगर में घूमने वालों पर जोबट प्रशासन ने अस्थाई जेल में बंद करने की योजना बनाई है। साथ ही साथ कई दुकानदारों कि चालान भी बनाये जा रह।े दुकानदारों को होम डिलीवरी का आदेश है उसके बावजूद भी कई दुकानदार आधी दुकान खोलकर माल बेच रहे थे। ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसडीएम सुश्री किरण आंजना व नायब तहसीलदार वंदना किराडे लाक डाउन का पालन कराने के लिए शनिवार को स्कूटी से ही नगर के प्रमुख मार्गों पर निकल पड़ी जो कि जनचर्चा का विषय बन गया। साथ ही लाक डाउन का सफल बनाने में एसडीएम किरण आंजना के साथ तहसीलदार कैलाश सस्तिया, आरआई पंकज चैहान व सब इस्पेक्टर विरेन्द्र अनारे आदि कर्मचारी भी तत्परता से कार्य करते हुए सक्रिय नजर आ रहे है। जोबट के प्रमुख मार्गों पर तो यह नजारा स्थानीय नागरिकों व दुकानदारों के लिए आज विशेष आकर्षण व चर्चा के केंद्र में रहा है। आम नागरिकों के मन में प्रशासन की कार्रवाई के प्रति कौतुहल भी बना हुआ है।

