अज्ञात ट्रेक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट
थाना क्षेत्र आंबुआ के अंतर्गत बीत रात 9 बजे करीब मां शारदा पेट्रोल पंप के सामने से बाईक पर जा रहे दो युवकों को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाईक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व दूसरा गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रेक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार 24 अप्रेल की रात्रि में करीब 9 बजे आम्बुआ माँ शारदा पेट्रोल पंप के सामने से बाईक पर जा रहे दो युवक राहुल पिता रतन सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी पड़ाव फलिया आम्बुआ व संजय पिता वेस्ता उम्र 18 वर्ष निवासी पटेल फलिया आम्बुआ को आम्बुआ की तरफ से आ रहे अज्ञात ट्रेक्टर ने सामने से टक्कर मार दी जिससे राहुल पिता रतन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई व संजय पिता वेस्ता गंभीर घायल हो गया। जिसको 108 वाहन से जिला अस्पताल अलीराजपुर ले जाया गया। उक्त घटना की जानकारी थाना आम्बुआ पर रतनसिंह पिता गुमान रावत आम्बुआ ने दी जिस पर थाना आम्बुआ में कायमी कर जांच शुरू कर दी ।
