आदिवासी जिले के फंसे मजदूरों की तरफ भाजपा सरकार ध्यान नही दे रही है,
कांग्रेस विधायको और जिलाध्यक्ष ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा’
आशुतोष पंचोली
अलीराजपुर न्यूज। ब्यूरो चीफ
कोरोना महामारी के बीच आदिवासी बाहुल्य इस जिले से हजारों मजदुर जारी लाकडाउन के कारण विगत एक माह अधिक समय से गुजरात महाराष्ट्र, राजस्थान, सहित अन्य राज्यों के विभिन्न शहरों में फंस गए है। इस मामले को लेकर आज गुरुवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सुश्री कलावती भुरिया एवं अलीराजपुर विधायक मुकेश पटेल ने कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचकर महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन कलेक्टर सुरभि गुप्ता को सोपाकर उचित कार्यवाही की मांग की है।
’जिले के मजदूरों के साथ हो रहा है भेदभाव’
कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश पटेल और जोबट विधायक सुश्री भुरिया एवं विधायक पटेल ने मीडिया को बताया कि कोरोना महामारी को लेकर देशभर में लॉक डाउन लगा हुआ है । इस अवधि में अलीराजपुर ओर झाबुआ जिले से हजारों मजदूर अन्य राज्यो में फंस गए है। ये मजदुर वहां पर दिहाडी मजदुरी करते थे तथा वर्तमान बेराजगार हो गए है। उक्त मजदुरों के परिवार एवं उनके द्वारा दूरभाष पर अवगत कराया गया है कि उन्हें वहां खाना व राशन प्राप्त नहीं हो रहा है। बच्चों को लेकर भी वे वहां पर अत्यन्त परेशानी में अपना जीवन यापन कर रहे है उन्हें वहां न खाने को है न वहां उन्हे मूलभूत सुविधा प्राप्त हो रही है,न मेडिकल सुविधा प्राप्त हो रही है। वहां पर उनके भूखे मरने की नोबत आ रही है. ऐसे में उन्हें अपने निवास स्थान पर पहुंचाना अत्यन्त आवश्यक है। मप्र की भाजपा सरकार इस ओर ध्यान नही दे रही है। आदिवासी बाहुल्य जिलों के मजदूरों के साथ प्रदेश सरकार भेदभाव कर रही है। लेकिन कांग्रेस इस मुद्दे को भोपाल से लेकर दिल्ली तक अपनी बात पहुंचाएंगी। नेताओ ने कहा कि प्रदेश सरकार को उप्र सरकार की तर्ज पर फंसे हुवे मजदूरों को लाने के प्रयास करना चाहिए। जिससे आदिवासी क्षेत्रों के मजदूरों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि मप्र सहित अन्य राज्य सरकारों द्वारा अपने क्षेत्र के निवासीयों पढ़ने वाले बच्चों को उनके निवास पर पहुंचाने हेतु पहल की गई एवं उन्हें सकुशल अपने घर भी पहुंचाया गया है। इस कार्य हेतु शासन द्वारा बसों की व्यस्था की गई। जबकि मजदुर 500 कि.मी. पैदल निकल कर रास्तों में आ गये और उन्हे रोक दिया गया। इसी प्रकार जिले की जनपद पंचायतों के माध्यम से पलायन कर गये मजदुरों की जानकारी प्राप्त कर उन्हें अपने गृह निवास तक पहुंचाया जा सकता है। मजदुरों को उनके निवास तक लाने हेतु मप्र सरकार द्वारा किसी प्रकार की पहल नहीं की जा रही है।
श्रीराम नवमी उत्सव समिति द्वारा कलेक्टर को भेट की 51 हजार रूपए की राशि
राम नवमी उत्सव समिति द्वारा 51 हजार रूपए की राशि जिला प्रशासन को सहायतार्थ कलेक्टर सुरभि गुप्ता को भेट की गई। इस दौरान समिति के संरक्षकद्वय नागरसिंह चौहान, हितेन्द्र शर्मा, समिति के अध्यक्ष गिरिराज मोदी, कोषाध्यक्ष अक्षय गुप्ता मौजूद थे। सहायता राशि भेट करने के दौरान नागरसिंह चौहान ने आम लोगो से भी देश में संकट के समय आगे आकर मदद करने की अपील की। राम नवमी उत्सव समिति के अध्यक्ष गिरिराज मोदी ने कलेक्टर गुप्ता को बताया कि हमारे द्वारा विगत 2 अपै्रल से नगर के सीनेमा चैराहा, दाहोद नाका, सोरवा नाका, राजवाड़ा, फतेह क्लब, सहयोग कालोनी, नीम चैक, बस स्टैंड, असाड़पुरा सहित अन्य गली मोहल्लो में गायो के लिए चारा डाला जा रहा है जो कि आने वाले दिनो में भी गोसेवा जारी रहेगी। जिस पर कलेक्टर गुप्ता द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि संकट के इस समय में मानव जाति के साथ साथ पशु पक्षियों का ध्यान रखना भी हमारी जिम्मेदारी है आप लोगों के द्वारा किया जा रहा कार्य सराहनीय है।
ेसमिति के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक हितेन्द्र शर्मा ने बताया कि हमारे द्वारा प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले उत्सव के लिए प्रत्येक सदस्यों से 1100 रूपए वार्षिक शुल्क के रूप में लिए जाते है इस वर्ष भी समिति के 35 सदस्यों से शुल्क लिया गया था। साथ ही अन्य लोगों द्वारा भी राशि दी गई थी। जिसका सदुपयोग गोसेवा मे किया जा रहा है। शर्मा ने बताया कि समिति के सरंक्षक नागरसिंह चौहान द्वारा गुरूवार को भेट की गई राशि में 21 हजार रूपए की राशि उनकी तरफ से दी गई थी। इस तरह से समिति द्वारा कुल 51 हजार रूपए की राशि कलेक्टर गुप्ता को भेट की गई।
नानपुर गौशाला में पटेल परिवार ने चारा भूसा भिजवाया
नानपुर स्थित गोपाल गौशाला में गोवंश हेतु पटेल परिवार बोरखड़ ने गोशाला अध्यक्ष स्व.लीलाराम वाणी की स्मृति में दो मिनी ट्रक चारा भूसा देने की घोषणा की है।इसी कड़ी में आज जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल एन्ड परिवार ने गोशाला सदस्य रमेश भाई सोमानी के सहयोग से मिनी ट्रक आइसर भरकर गौ माता हेतु चारा भूसा भिजवाया है।पटेल परिवार ने बताया कि नानपुर निवासी गोशाला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्व.लीलाराम वाणी का गौशाला निर्माण एवं उनके सहयोग सेवा में अतुलनीय योगदान रहा है।उनका पुनीत सेवा सदकार्य सदैव अविस्मरणीय रहेगा।उनके निधन से नानपुर गौशाला सेवा कार्यो में अचानक रिक्तता आ गई है।पर यह रिक्तता की पूर्ति करने का उनका सदैव प्रयास रहेगा।पटेल परिवार ने बताया कि समय समय पर वे गोशाला में इसी प्रकार समिति सदस्यों के साथ सहयोग करते रहेंगे। उन्होंने समस्त धर्म प्रेमी जनता को भी गोशाला में सहयोग करने की अपील की है।इस अवसर पर युंका नेता पुष्पराजसिंह पटेल,गुंजन पटेल,वेदिका पटेल उपस्थित थे।
पटेल परिवार ने वॉर्ड क्रमांक 10 के गरीब जरूरतमन्दो को अनाज का वितरण किया
कोरोना संकट की इस घड़ी में बोरखड़ स्थित पटेल परिवार द्वारा नगरीय क्षेत्र में परेशानी में जीवन यापन कर रहे गरीब जरूरतमंद परिवारों को राहत राशन का वितरण किये जाने का सिलसिला निरन्तर जारी है। पटेल परिवार के इस पुनीत सद्कार्य की सभीजनों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।इसी कड़ी में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेश पटेल,नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल द्वारा नगर के वार्ड नं.10 के करीब 500 गरीब जरूरतमंद परिवारजनों को जिला कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष ओम प्रकाश राठौर,प्रवक्ता राहुलसिंह परिहार,युकां नेता चीतल पंवार व नगर पालिका के कर्मचारियों के सक्रिय सहयोग से राहत सेवा के रूप में अनाज सामग्री का वितरण किया गया।उल्लेखनीय है कि अभी तक पटेल दम्पति द्वारा नगर के करीब 3000 से अधिक गरीब जरूरतमंद परिवारजनों को राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। साथ ही सेवा कार्य से जुड़ी अन्य स्वयंसेवी समितियों को भी अपनी ओर से आर्थिक मदद की गई है।
नगवाडिया परिवार ने 51 हजार रूपये की राषि का चैक कोरोना डोनेषन रिलिफ फंड हेतु भेंट किया
कोरोना वायरस के मद्देनजर संकट की इस घडी में हर वर्ग मदद के लिए आगे आ रहा है। अलीराजपुर निवासी नगवाडिया परिवार ने 51 हजार रूपये की राषि का चैक कोरोना डोनेषन रिलिफ फंड अलीराजपुर के लिए एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई एवं एसडीओपी श्री धीरज बब्बर को प्रदान किया गया। इस अवसर पर नगवाडिया परिवार के श्री राधेष्याम नगवाडिया, मदनलाल नगवाडिया, श्री कृष्णकांत नगवाडिया, अमरीष नगवाडिया एवं श्री प्रणव नगवाडिया सहित अन्य परिवार सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर पर तहसीदार श्री केएल तिलवारी, आरआई श्री पुरूषोत्तम विष्नोई, नायब तहसीलदार श्री शषांक दुबे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। उक्त सहयोग पर एसडीएम श्री मंडलोई एवं अन्य अधिकारीगण ने नगवाडिया परिवार का आभार व्यक्त किया है।
नपा अलीराजपुर द्वारा मास्क वितरण किये
कोरोना वायरस के मद्देनजर नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा गुरूवार को बस स्टैंड पर मास्क वितरण किये गए। इस अवसर पर एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई, एसडीओपी श्री धीरज बब्बर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल, सीएमओ श्री संतोष चौहान, श्री ओम राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में राहगीरों एवं बगैर मास्क घरों से बाहर निकले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप से मास्क लगाने की सलाह देते हुए मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर नपा प्रषासन द्वारा दो हजार मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी को कोरोना वायरस से बचाव के तहत सोषल डिस्टेंन्सींग, मास्क अथवा कपडा बांधने, हाथों को बार-बार साबुन अथवा सेनेटाइजर से साफ करने के बारे में जन जागरूक किया गया।
नपा ने किया सेनेटाईजेशन का कार्य
कोरोना वायरस के मद्देनजर नगर पालिका अलीराजपुर द्वारा गुरूवार को बस स्टैंड, मुख्य बाजार, सोसायटियों, बैंक के बाहर एवं आसपास के क्षेत्र में सेनेटाइजेषन का कार्य किया गया। फायर ब्रिगेड एवं स्प्रे पम्पों के माध्यम से नपा अमले ने सेेनेटाइजेषन का कार्य किया। इस अवसर पर मैदानी अमले को प्रोत्साहित करने हेतु एसडीएम श्री विजय कुमार मंडलोई, एसडीओपी श्री धीरज बब्बर, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सेना पटेल, नपा उपाध्यक्ष श्री मकू परवाल, सीएमओ श्री संतोष चौहान, कांग्रेस कार्यवाहक जिलाध्यक्ष श्री ओम राठौर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने सभी सफाई कर्मचारियों की हौसला अफजाई की। सेनेटाजेषन टीम द्वारा नगर के विभिन्न मार्गों स्थित बैंक शाखाओं, सोसायटियों, बस स्टैंड क्षेत्र, चैराहांे आदि क्षेत्र में सेनेटाइजेषन कार्य किया गया। उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बुधवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती सुरभि गुप्ता ने उक्त निर्देष दिए थे।






