आम्बुआ में कोरोना डोनेषन रिलिफ फंड अलीराजपुर हेतु सहयोग किया

आम्बुआ में कोरोना डोनेषन रिलिफ फंड अलीराजपुर हेतु सहयोग किया 
आम्बुआ से गोविंदा माहेश्वरी की रिपोर्ट।
 कोरोना वायरस के मद्देनजर संकट की इस घडी में हर वर्ग मदद के लिए आगे आ रहा है। अलीराजपुर जिले के ग्राम आम्बुआ निवासी माहेश्वरी परिवार ने 11 हजार 111 रूपये एवं बोहरा समाज द्वारा 11 हजार रूपये की सहायता राशि का चैक कोरोना डोनेषन रिलिफ फंड अलीराजपुर हेतु नायब तहसीलदार श्री शशांक दुबे को प्रदान किया।
 इस दौरान आम्बुआ पटवारी जितेंद्र डुडवे , आम्बुआ थाना प्रभारी श्री विकाश कपीश  जिला प्रशासन के ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा सहायता प्रदान करने वालो के लिए तालियां बजाकर अभिवादन किया गया व अन्य समाज व संगठन से भी जिला प्रशाशन को सहयोग प्रदान करने को कहा। उक्त सहयोग पर श्री दुबे एवं अन्य अधिकारीगण ने आभार व्यक्त किया है। 




Share on WhatsApp