रात तीन बजे 108 पर हमला

घटना की सूचना पुलिस को की
 आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट।
यहा आम्बुआ आजादनगर के बीच नगर से लगभग 5 किमी दूर 108 पर पथराव की सूचना मिली है। 108 के ड्राइवर शाहिद शेख ग्राम टोकरियांझिरन से प्रसूता को आज़ाद नगर ला रहे थे तभी ग्राम बड़ाभावटा में 108 पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर फेका गया। ड्राइवर शाहिद ने बताया कि पत्थर ड्रावर की विपरीत दिशा वाली साइड पर लगा वही प्रसूता महिला बैठी थी। यदि पत्थर थोड़ा सा ऊपर लगता तो महिला को गम्भीर चोट पहुँच सकती थी। घटना की सूचना आज़ाद नगर थाने पर दे दी गई हैं।
Share on WhatsApp