बड़ी राहत की खबर स्वास्थ कर्मी के परिजनों सहित

कुल 7 की रिपोर्ट नेगेटिव 13 के सेम्पल फिर लिए 
आजादनगर से विशाल वाणी की रिपोर्ट
15 तारीख से कर्फ्यू झेल रहे भाबरा के लिए गुरुवार को राहत भरी खबर आई है। गुरुवार को कुल 7 लोगो की कोरोना रिपोर्ट नेगवटिव आ गई है। 7 मे से तीन लोग कोरोना पोसेटिव आए, स्वास्थ कर्मी के परिजन है, जबकि 4  स्वास्थकर्मी है। इधर आइसोलेशन अलीराजपुर में पोसेटिव आये स्वास्थकर्मी की बुधवार को दूसरी  बार सेम्पलीग ली गई है।  कोरोना पोसेटिव स्वास्थ कर्मी के लिए उसके परिजनों ने ओर सहकर्मियों ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि पोसेटिव स्वास्थकर्मी की दूसरी रिपोर्ट, इंतजार खान की तरह नेगेटिव ही आए।
गुरुवार देर शाम सीएमएचओ ने भाबरा सीबीएमो मंजुला चोहान के साथ पोसेटिव आए स्वास्थकर्मी के बचे हुए परिजनों के घर जाकर सेम्पलीग ली इसकी के साथ कुल 13 लोगो के सेम्पल टेस्ट के लिए गुरुवार को लिए गए है।
*यदि अब सब ठीक रहा तो मिल सकती है राहत*
पहले कोरोना पोसेटिव आने के बाद नगर भर में हड़कंप मच गया था। अच्छी बात ये रही कि इंतजार खान के सम्पर्क में आने वाले सभी 42 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी। गुरुवार को भी आई 7 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव ही आई है। नए 13 लोगो के लिए गए सेम्पल यदि रिपोर्ट में  नेगेटिव आते है तो  सम्भव है कि प्रशासन की ओर से भाबरा को कर्फ्यू में कुछ ढील मिल सकती है। उलेखनीय है कि 15 तारीख से नगर में सतत चल रहे कर्फ्यू के कारण लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगो के घरों में आटा ओर दूसरी जरूरी खाने की वस्तुएं समाप्त होने लगी है। जबकि आम लोग प्रशासन के कर्फ्यू के आदेश का अभी तक  कड़ाई से पालन करते हुए घरों में बंद है।
Share on WhatsApp