केशवनगर रहवासी संघ आलीराजपुर द्वारा जिला प्रशासन को 32000 रु.का चेक सौंपा

दान देने के लिए आगे आए रहवासी
अलीराजपुर न्यूज एसके क्षीरसागर की रिपोर्ट
वैश्विक महामारी कोरोना से लड़ने एवं जिले में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा खोले गए खाते कोरोना डोनेशन रिलीफ फण्ड जिला अलिराजपुर के नाम से 32000 रुपये की आर्थिक सहायता का एक चेक केशव नगर रहवासी संघ द्वारा पूरी कॉलोनी की ओर से एसडीएम विजय मंडलोई को सौपा। कई प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति के दौरान कालोनी में ही सभी रहवासियों व पदाधिकारियों ने जिले को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से दिन रात एक कर मेहनत कर रहे जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन,स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका का आभार व्यक्त करते हुए तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
 रहवासी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस महामारी में प्रशासन का मनोबल बढ़ाने ओर जनहित में आर्थिक सहायता हेतु प्रशासन को दी गई कालोनी की ओर से भेंट राशि मे सभी रहवासियों का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग रहा। हम नगर और पूरे जिले के रहवासियों से यही अपील करते है कि कोरोना रिलीफ फण्ड जिला अलिराजपुर के इस प्रशासनिक खाते में अधिक से अधिक सहयोग राशि प्रदान कर जिला प्रशासन को सहयोग करे। इस दौरान प्रशासनिक दल में एसडीओपी धीरज बब्बर, तहसीलदार श्री तिलवारिया, आरआई पुरषोत्तम विश्नोई , टीआई दिनेश सोलंकी, पटवारी किशोर बैरागी, केशव नगर रहवासी संघ के सभी पदाधिकारियों सहित कई अनेक रहवासी मौजूद थे।


Share on WhatsApp