ग्रामीणों को खण्डवा जिले के उनके घरों तक पहुंचाया,
Share on WhatsApp
तहसीलदार, बीएमओ, थाना प्रभारी ने भी त्वरित व्यवस्थाएं कर जीता ग्रामीणों का दिल
कट्ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता
कोरोना संक्रमण के खतरों से जूझते लोगों को शासन, प्रशासन से त्वरित और संवेदनशील मदद मिल जाए तो उनका भरोसा और आत्मविश्वास बड़ी से बड़ी मुश्किलों को हराने में सक्षम हो जाता है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में आलीराजपुर कलेक्टर की संवेदनशीलता ने ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
गुजरात के अंकलेश्वर से लगभग 300 किमी पैदल चलकर थकान से बेहाल, छाले पड़े सूजे पैर लिए आए ग्रामीणों की आंखों में तब खुशी के आशु आ गए जब उनको घर ले जाने के लिए वाहन उनके सामने खड़ा हो गया। कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने इन ग्रामीणों की परेशानी देखकर खण्डवा कलेक्टर को उससे अवगत करवाया और आवश्यक पास बनवाने और अन्य जानकारियों की प्रक्रिया भी रातों-रात पूरी करवाई। प्रभारी आरटीओ राजेश गुप्ता ने तत्काल वाहन की व्यवस्था की।
_____स्थानीय प्रशासकीय टीम भी सक्रिय रही
इस पूरे घटनाक्रम में तहसीलदार सन्तुष्टि पाल, थाना प्रभारी ईश्वर चौहान, बीएमओ डॉ नरेंद्र भयडिया, सीईओ जनपद लक्ष्मण सिंह राठौड़ सहित आमखुट सरपंच मनोज मण्डलोई, सचिव जामसिंह डावर, सामाजिक कार्यकर्ता पार सिंह बारिया का सराहनीय योगदान रहा। तहसीलदार सन्तुष्टि पाल ने सतत अपने उच्चाधिकारियों के साथ सम्पर्क में रहकर आवश्यक इंतजाम करवाएं।

