पृथ्वी दिवस पर पौधारोपण

विश्व पृथ्वी दिवस पर एसडीएम किरण आंजना ने किया पौधारोपण
जोबट से हर्षित शर्मा।
विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर आज जोबट तहसील कार्यालय पर एसडीएम सुश्री किरण आंजना ने तहसील कार्यालय के कैंपस में पौधारोपण किया । इस मौके पर एसडीएम आंजना ने कहा कि पृथ्वी बहुत व्यापक शब्द है जिसमें जल जीवन हरियाली वन्य प्राणी प्रदूषण और उससे जुड़े अन्य कारक भी है जो पर्यावरण को संतुलित और सुरक्षित रखने में मदद करती है।  स्वच्छता और हरी-भरी पृथ्वी की उपयोगिता का जिक्र करते हुए बताया कि भारतीय सभ्यता में प्रारंभ से ही प्रकृति को सर्वोपरि मानते हुए इसका विशिष्ट स्थान है ।पर्यावरण के प्रति हम सभी को उत्तरदायित्व होना होगा  इस मौके पर तहसीलदार कैलाश सस्तिया नायब तहसीलदार वंदना किराड़े आर आई पंकज चौहान आदि उपस्थित थे।
Share on WhatsApp