युवाओं ने बनाई सेनेटाइजिंग मशीन

 बोरी स्वास्थ्य केंद्र को समर्पित
उदयगढ़ से राजेश जयंत की रिपोर्ट।
 जनपद क्षेत्र के ग्राम बोरी  मे युवाओं ने मौजूद संसाधनों से जोड़ तोड़ कर सेनेटाइजिंग मशीन   तैयार की है। करीब 15000 की लागत से बनी  यह टनल युवाओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोरी को  जनहित में निशुल्क भेंट की है। विश्वव्यापी महामारी  का वायरस एक अज्ञात शत्रु है जो कहीं भी हो सकता है। मानव सेवा में रत चिकित्सक और उनकी टीम के लिए हमेशा खतरा बना रहता है अतः बोरी के 10 युवाओं ने मिलकर बनाई  सैनिटाइजर मशीन को चिकित्सक, स्वास्थ्य कार्यकर्ता और  आमजन की  सुरक्षा के लिए हॉस्पिटल के प्रवेश द्वार पर स्थापित किया है। निजामी ग्रुप के मोहसिन व दानिश खान ने बताया कि इस टनल को बनाने में लगभग 15000  की लागत आई है। मशीन का खाका  लोहे की फ्रेम से निर्मित है ।  स्प्रे नोजल में सेनेटाइजर पहुंचाने के लिए खेतों में दवाई  छिड़काव में प्रयुक्त होने वाला डीसी पंप  इस टनल में लगाया गया है । एसी करंट को डीसी में बदलने के लिए  बीच में लैपटॉप  चार्जर का उपयोग किया तथा  दो नोंजल के लिए एक पंप लगाया गया हैं. 
टनल को खूबसूरत-आकर्षित बनाने के लिए  प्रेम के अंदर लाइटिंग की गई है।
अशफाक दीतावत के निर्देशन में बनाई गई इस टनल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के मुख्य द्वार पर लगाया गया है। जोबट एसडीएम किरणसिंह आंजना, तहसीलदार वंदना किराडे  ने टनल का निरीक्षण करते हुए कहा कि लाकडाउन के दौरान मौजूदा संसाधनों में जोड़ तोड़ कर कम लागत में एक अच्छी मशीन का निर्माण सराहनीय है। हॉस्पिटल में आने जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति इस चैनल से गुजरने के दौरान सैनिटाइज होकर  कोरोना के खतरे से बचेंगे। सीबीएमओ डॉ अमित दलाल एवं सांसद प्रतिनिधि संजय गांधी ने इस रचनात्मक, सेवाभावी कार्य  एवं समर्पण के लिए खालिक , इरफान,अब्दुल , मोहसिन, जफर, शाहनवाज, एहमद, शाहिद, अयान, दानिस का सम्मान किया।

Share on WhatsApp