गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं ने एक लाख तीन हजार विभिन्न राहत कोष मे दिये

प्रांतीय प्रतिनिधि ने दानदाताओं का माना आभार 
जोबट से हर्षित शर्मा की रिपोर्ट
कोराना वायरस के संक्रमण को देखते हुए देशभर कई सामाजिक संगठन  कई समाजसेवी पीछे नहीं हट रहे हैं उसी कड़ी में जोबट के अखिल विश्व गायत्री परिवार ने भी सहायता राशि भेजी। गायत्री परिवार ट्रस्ट गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंध ट्रस्टी शिवराम वर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं के द्वारा एकत्र की गई 15000 की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष और 16000 की राशि श्रीवेदमाता गायत्री ट्रस्ट आपदा प्रबंधन में भिजवाई गई । गायत्री शक्तिपीठ जोबट के कार्यकर्ताओं श्री राजेन्द्र सोनी , धर्मेन्द्र कुमार सोनी , दिलीप सोनी के द्वारा 21000 श्रीवेदमाता गायत्री ट्रस्ट आपदा प्रबंधन हरिद्वार , 31000 रुपए प्रधानमंत्री कोविड 19 आपदा कोष और 21000 रुपए मूख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए भिजवाये गये हैं ।  गायत्री परिवार के प्रांतीय प्रतिनिधि डॉ शिवनारायण सक्सेना और समस्त कार्यकर्ताओ के द्वारा दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
Share on WhatsApp