शिक्षक कृष्णकांत राठौड़ का आकस्मिक निधन

परिजनों व ईष्टमित्रों में छाया शोक
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
बड़ी खट्टाली खट्टाली संकुल में प्राथमिक विद्यालय नदीधड़ फलिया छोटी हीरापुर मैं पदस्थ शिक्षक  कृष्णकांत राठौड़ का शुक्रवार 17 अप्रैल कि सुबह में अचानक निधन हो गया। शिक्षा जगत व ग्राम वासियों में शोक की लहर दौड़ गयी। कोराना महामारी व लॉकडाउन के चलते सभी रिश्तेदारों मित्रों ने सोशल मीडिया के माध्यम से व अपने घर पर ही शोक सवेंदना व्यक्त कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है की कई दिनों से वे बीमार थे व पीलिया टाइफाइड रोग से ग्रसित थे।
 
पटवारी नितेश अलावा ने अपील करते हुवे बताया कि संकट को इस घड़ी में इनके  परिवारजनों रिश्तेदारों समाज जनों और खट्टाली निवासियों से विनम्र अपील है के इस दुखद घड़ी में हम सब उनके परिवार के साथ खड़े  है। कोराना महामारी का ध्यान रखते हुए प्रशासन के नियमों का पालन करना आवश्यक है।

Share on WhatsApp