ग्राम के युवाजन आए आगे, ग्राम की सीमाएं कर दी सील
बड़ीखट्टाली से बिलाल खत्री की रिपोर्ट
जिले के उदयगढ़ विकास खण्ड में एक 19 कोविड मरीज मिलते ही ,ग्रामीणों में जागरुक युवाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुवे गांवों में लॉकड़ाउन का मोर्चा संभाल लिया है। ग्राम मसनी में भारत मौर्य व उनकी टीम ने भी ग्राम में जाने वाले चारो तरफ के रास्ते पूरी तरह से बन्द कर दिए गये है,ताकि कोई भी बाहरी व्यक्ति ग्राम में प्रवेश न कर सके’। भारत मौर्य (ग्राम मसनी) ने बताया है कि ग्राम मसनी की सीमा 7 गांवो से लगी हुई हे तो आदिवासी जुझारू युवाओ ने गांव की चारों और की सीमा पर रास्ता बंद कर लॉक डाउन किया और कोरोना वाइरस से लड़ने के लिए घर में रहिये सुरक्षित रहिये लोक डाउन करने का संदेश दिया।
चार भाग में बटे और सभी लोग एकजुट होकर पलासदा फाटक पे ग्राम मसनी के सचिव धुन्दर सिंह और चोकीदार भंगड़ा बघेल, संजय मंडलोई आदि रोड़ नाका बन्द करके अपनी कमान संभाली है। साथ ही छोटी खट्टाली और खेरवा सिमा पर ललित जमरा प्रताप जमरा शेर सिंह चैहान ने रास्ता नाका बन्द किया है। वहीं बलदमुंग सीमा पर जगदीश जमरा, दशरथ मौर्य, भूचर सिंह, जीतू मौर्य ने अपनी कमान संभाली।
दुदलवाट की सीमा पर लालसिंह चैहान, दितु चैहान, किशन चैहान ने रोड़ बन्द कर लोक डाउन का पालन किया है। ग्राम पंचायत मसनी सरपंच भेरू कनेश कहा कि लॉक डाउन के दौरान भी अलीराजपुए में एक पॉजिटिव केश आने के बाद जिले भर आदिवासी समाज के युवा शक्ति आगे आये और अपने अपने गावो को सुरक्षित रखने के लिए नाका बन्दी चालू कर दी । इसी कड़ी में आज जिले भर के गाँव दुदलवाट खेरवा खंडाला घटवानी पलासदा चमार बेगड़ा बलदमुंग हीरापुर सहित कही गाँव में सीमा बन्द कर दी गई। इस कड़ी में रतन जमरा दुलेश चैहान दिनेश अवासिया दिलीप मौर्य प्रीतम मौर्य संजय मौर्य हाबु मंडलोई केरम जमरा अन्य साथी ने तन मन से कोरोना वाइरस से लड़ने के लिए काम कर रहे।


