लगभग 25 हजार रुपए की शराब परिवहन करते वाहन को पकड़ा,

झोला छाप डॉक्टर के क्लीनिक को भी किया सील
कट्ठीवाड़ा। प्रेम गुप्ता
लॉक डाउन 2.0 के दूसरे दिन बड़ी कार्यवाही करते हुए तहसीलदार सन्तुष्टिपाल ने थाना प्रभारी ईश्वर चौहान के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक और लगभग 25 हजार रुपए की शराब जब्त की वहीं दुसरी और चिकित्सा विभाग के दल के साथ जाकर एक झोला छाप के अवैध क्लीनिक को सील किया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम घोड़ियादरा (ग्राम पंचायत साजनपुर) में जन्यता पिता देसिंग ग्राम घोड़ियादरा के मैक्स वाहन से 140 लीटर अवैध शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 25000 रुपये बताई जा रही है। इस कार्यवाही में तहसीलदार सन्तुष्टिपाल के साथ थाना प्रभारी ईश्वर चौहान, आबकारी उप निरीक्षक तृप्ति आर्य भी शामिल थी। 
दूसरी और  तहसीलदार सुश्री पाल ने ग्राम आमखुट में लॉक डाउन के प्रतिबंधों का उल्लंघन कर लोगो का इलाज करने की शिकायतों के चलते झोला छाप चिकित्सक सुशांत मंडल के अवैध क्लीनिक को सील कर दिया। आमखुट स्थित अवैध चिकिसक से ग्राम बड़ी सर्दी में भी दो अवैध चिकित्सकों का पता चला है, जिन पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Attachments area

Share on WhatsApp