लाक डाउन कफ्र्यू को सफल बनाने में जुटे
सोंडवा से सुजीत कुशवाह की रिपोर्ट
सोंडवा तहसील मुख्यालय पर सुबह छः बजे से कफ्र्यू के बावजूद लोग दूध के लिए निकल पडे। जबकि सीमाओं के सील होने से कुक्षी से आने वाले कंचन श्री दूध की गाड़ी नही आ सकी। सुबह 7.30 बजे मजबूरन तहसीलदार निर्भय सिंह पटेल अपनी गाड़ी से डंडा लेकर निकले एवं घूम रही जनता को भगाया। सरपंच खुमान पटेल तथा सोंडवा के चैकीदार एवं पंचायत द्वारा अस्थाई सुरक्षा कर्मियों ने मोर्चा संभाला तब रोड से सब गायब हुए। लेकिन आँगनबाड़ी की सुपर वाइजर सुशीला चमेलका के द्वारा आँगन वाडी कार्यकर्ताओ को अपने घर पर बुलाकर कफ्र्यू का मजाक बनाने का प्रयास किया। यह सोचनीय है कि एक सरकारी सेवक ऐसी गलती कैसै कर सकता है मात्र दो जवान के कारण उमराली रोड ,साकडी रोड दरकली रोड तथा वालपुर रोड़ पर नजर नही रख सकते है अतः तहसील मुख्यालय पर पुलिस बली बढ़ाने की आवश्यकता है।
